एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बेटी वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रविवार को अनुष्का अपनी बेटी के साथ स्टेडियम पहुंची थीं और विराट के 50 रन बनाने के बाद दोनों को चीयर करते हुए देखा गया। इसी दौरान ब्रॉडकास्टर का कैमरा उनकी तरफ घूमा और अनुष्का के गोद में वामिका की तस्वीरें हर जगह वायरल हो गईं।
2 of 5
विराट-अनुष्का की बेटी वामिका की पहली झलक
- फोटो : social media
बेटी की वायरल हो रही तस्वीरों पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन आया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पहले भी सभी से अपील की थी कि उनकी बेटी की तस्वीर ना खीचें। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है- हमारी बेटी की तस्वीर कल स्टेडियम में क्लिक की गई है और वह लगातार शेयर की जा रही हैं। हम आप सभी को बताना चाहते हैं कि हमें ऑफ गार्ड पकड़ा गया और तब हमें मालूम नहीं था कि कैमरे की नजर हम पर ही है।
3 of 5
अनुष्का, विराट और वामिका
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का ने लिखा- बेटी की तस्वीर को लेकर हमारा रुख पहले जैसा ही है। हम आपसे उम्मीद करेंगे कि वामिका की तस्वीर क्लिक ना करें या उसे कहीं ना छापें। इसके पीछे कारण हम आपको पहले ही बता चुके हैं।

4 of 5
विराट, वामिका और अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली माता-पिता बनने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि पिछले साल 11 जनवरी को अनुष्का ने एक नन्ही सी परी को जन्म दिया है और तभी से ही फैंस उनकी बेटी की तस्वीर देखने के लिए बेताब थे। अब जाकर फैंस का इंतजार खत्म हुआ है।
5 of 5
अनुष्का शर्मा की नई फिल्म में वे क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में दिखाई देंगी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विराट और अनुष्का ने ये पहले ही साफ कर दिया था कि वो अपनी बच्ची को मीडिया और लाइमलाइट से दूर ही रखेंगे और समय आने पर ही उसे सामने लाएंगे। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार अनुष्का फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ नजर आईं थी। हाल ही में अनुष्का ने अपनी अगली फिल्म का एलान किया था। ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की मशहूर खिलाड़ी झूलन गोस्वामी पर बनने जा रही है और इसका नाम है ‘चकदा एक्सप्रेस’।