बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों एक बड़ी बीमारी से जूझ रही हैं। हाल में उनके सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हुए हैं जिनमें वो एक क्लिनिक के बाहर नजर आईं । रिपोर्ट्स बताती हैं कि अनुष्का को ये बीमारी काफी लंबे समय से है लेकिन आज कल वो इससे कुछ ज्यादा ही परेशान हैं।
2 of 6
Anushka Sharma
- फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक अनुष्का बल्जिंग डिस्क नामकी बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी में कमर की हड्डी में दर्द रहता है और बैठने में दिक्कत होती है। जो भी व्यक्ति ज्यादा लंबे टाइम तक एक ही जगह बैठा रहता है वो इस परेशानी का शिकार हो जाता है। अनुष्का को यह बीमारी दूसरी बार जोर पकड़ रही है।
बीमारी के बावजूद अनुष्का शर्मा 30 मई से शुरु होने वाले क्रिकेट वर्ल्डकप के लिए विराट कोहली का हौसला अफजाई करेंगी। अनुष्का नहीं चाहती कि उनकी बीमारी की वजह से विराट का ध्यान क्रिकेट से हटे और उसकी परफॉर्मेंस पर कोई असर पड़े।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
4 of 6
anushka sharma
- फोटो : social media
बीते दिनों अनुष्का ने बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने कई अच्छी फिल्मों से अपने हाथ खींच लिए । अनुष्का ने कहा था, 'अच्छे रोल के लिए आपको बैठकर सोचने और फिर फैसला लेने की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि मैं अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी हूं, जहां सिर्फ खानापूर्ति के लिए फिल्में साइन नहीं कर सकती।'
अनुष्का कई फिल्मों से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी हुई हैं । अनुष्का ने कहा था, 'हम डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कुछ शो बना रहे हैं। एक फिल्म पर भी काम चल रहा है। इन चीजों को भी मेरे समय की जरूरत है। मेरे लिए यह एकदम अलग है। कई बार लोगाें को उस काम के बारे में पता नहीं चलता होगा जो मैं पर्दे के पीछे करती हूं ।'