टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार जीत हासिल की है। जिसके बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर छुट्टियां मनाने की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
2 of 5
anushka and kohli
- फोटो : instagram
फिल्म फेयर के शो में अनुष्का से सवाल पूछा गया कि विराट कोहली के आने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि 'विराट एक ईमानदार शख्स है। मुझे इसकी वो आदत सबसे ज्यादा पसंद आती है। मैं खुद भी बहुत ईमानदार हूं इसलिए मुझे ऐसे लोग पसंद आते हैं।'
3 of 5
virat, anushka
- फोटो : social media
अनुष्का शर्मा ने आगे कहा कि 'मैं बहुत लकी हूं कि मुझे विराट मिला। वो मुझे बहुत अच्छे से समझता है। हम हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं। विराट एक ऐसा इंसान है जो हमेशा खुद को बेहतर करने की कोशिश करता है। ना केवल क्रिकेट के मैदान में बल्कि निजी जिंदगी में भी। हम दोनों में ये समानता है।'
4 of 5
virat kohli, anushka sharma
- फोटो : instagram
अनुष्का द्वारा पोस्ट की गईं इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं, विराट कोहली ने भी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वे दोनों प्राइवेट जेट के सामने खड़े दिख रहे हैं। फोटो के साथ विराट ने हैशटैग ट्रेवल विद हर लिखा।
5 of 5
anushka sharma
- फोटो : social media
इस तस्वीर में अनुष्का और विराट घास पर बैठे नजर आ रहे हैं। सूरज डूबते वक्त का यह नजारा तस्वीर में वाकई शानदार लग रहा है। इस खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठा रहे विराट और अनुष्का ने इसे कैमरे में कैद कर अपने फैंस संग शेयर किया।