बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली बेटी वामिका के साथ गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गये हैं। भारत 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को टीम के अन्य सदस्यों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्हें एयरपोर्ट पर बस से उतरते हुए टीम के साथ स्पॉट किया गया। विराट जैसे ही बस से उतरे उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी से बेटी वामिका की फोटो नहीं खींचने का अनुरोध किया। उन्होंने पैपराजी से कहा, बेबी की फोटो मत लेना।
2 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का जब बस से उतरी थी उन्होंने गोद में बेटी वामिका को पकड़ा हुआ था। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ब्लैक ट्रैकसूट और व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए थे। इसके बाद वामिका और उनकी नैनी को एयरपोर्ट पर कतार में देखा गया।
3 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि अनुष्का और विराट बेटी वामिका का चेहरा नहीं दिखाते हैं। इंस्टाग्राम पर अनुष्का और विराट की तरफ से शेयर की गई तस्वीरों में अभी तक वामिका का चेहरा नहीं दिखाया है। दोनों ही चाहते हैं कि उनकी बेटी का चेहरा सार्वजनिक न हो, इसके लिए वे हमेशा वामिका की प्रोफाइल फोटो ही अपलोड करते हैं।
4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वामिका, विराट कोहली के साथ उनके टूर्नामेंट के लिए अलग-अलग देशों की यात्रा करते रहते हैं। जुलाई में, वे यूके गए जहां भारतीय टीम ने दो टूर्नामेंट खेले। इस जोड़े ने लंदन में वामिका के छह महीने पूरे होने पर जश्न भी मनाया था। जिसकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। जहां उन्होंने लिखा था कि वामिकी की एक मुस्कान हमारी पूरी दुनिया को बदल सकती है!
5 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
बाद में वे यूएई गए जहां टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। अनुष्का शर्मा ने यहां विराट का जन्मदिन मनाया और उसकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया था।