फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने जोशीले अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि रणवीर ने वर्ष 2011 में आई फिल्म 'शैतान' के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन वह उसमें फेल हो गए थे। इसके साथ ही अनुराग ने रणवीर को लेकर एक और कहानी बताई है। उन्होंने कहा है कि वह रणवीर को लेकर फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' बनाने वाले थे लेकिन उनके प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें अनुमति नहीं दी। और बाद में उन्हें उस फिल्म को अभिनेता रणबीर कपूर के साथ बनाना पड़ा।
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : Social Media
रणवीर सिंह इस समय हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े कलाकारों में से एक हैं। उन्हें पद्मावत, गोलियों की रासलीला राम-लीला और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम करने के लिए जाना जाता है। अनुराग कश्यप खुद मानते हैं कि रणवीर सिंह आज के समय के एक सुपरस्टार हैं। इंटरव्यू के दौरान अनुराग ने कहा कि लोग रणवीर सिंह को फिल्म इंडस्ट्री के भीतर का आदमी मानते हैं क्योंकि उनका इस इंडस्ट्री से दो पीढ़ी पुराना रिश्ता है। जबकि उन्होंने अपने आप को साबित करने के लिए यहां बहुत संघर्ष किया है।
3 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : instagram: anuragkashyap10
अनुराग ने कहा, 'रणवीर सिंह को फिल्म 'शैतान' के ऑडिशन में फेल कर दिया गया था। रणवीर सिंह वह कलाकार हैं जिन्हें मैं अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में लेना चाहता था। वह मेरा बहुत कठिन समय था। इसको लेकर मेरे स्टूडियो ने मुझ पर भरोसा नहीं किया और उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं इस फिल्म को रणवीर के साथ बनाता हूं तो वह मुझे इसके लिए पैसा नहीं देंगे। सीधे तौर पर दो उदाहरण तो मेरे सामने ही हैं जब उन्हें फिल्मों से नकारा गया। और आज वह एक स्टार है।' बाद में अनुराग ने इस फिल्म को रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ बनाया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
4 of 5
कंगना रणौत, अनुराग कश्यप
- फोटो : file photo
आजकल अनुराग कश्यप की अभिनेत्री कंगना रणौत से ठनी हुई है। सोशल मीडिया पर इन दोनों के बीच खूब खींचतान चल रही है। कंगना की मौजूदा वंशवाद की बहस पर अनुराग कहते हैं कि यह बहस वर्ष 2000 में चल रही थी। लेकिन, आजकल मनोरंजन में ओटीटी के आ जाने से इस बहस का कोई तर्क ही नहीं बनता। अब बाहर से आने वालों के लिए भी अपनी प्रतिभा को दिखाने के बहुत से साधन हैं। अनुराग कहते हैं कि एक समय था जब वह भी इस लड़ाई का हिस्सा थे। वह और कंगना दोस्त थे और साथ में काम करने का विचार रखते थे।
5 of 5
कंगना रणौत, अनुराग कश्यप
- फोटो : File Photo
अनुराग कहते हैं कि फिल्म 'क्वीन' में कौन विश्वास करता? किसी ने नहीं किया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने मिलकर यह लड़ाई लड़ी। यह इंडस्ट्री अपने लोगों का ही समर्थन करती है। जैसा कि बाकी व्यवसायों में होता है। बेशक कंगना और अनुराग एक समय पर बहुत अच्छे दोस्त थे लेकिन आज दोनों सोशल मीडिया पर खूब भिड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर जोश में भर कर जब कंगना ने अपना काम करते हुए झुकने की बजाय सिर कटाने की बात कही तो इस पर चुटकी लेते हुए अनुराग ने कहा था कि उन्हें सेना के साथ मिलकर चीन के खिलाफ लड़ना चाहिए। इस पर कंगना ने अनुराग को बेवकूफ कहा था। यह लड़ाई अब भी जारी है।