बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। वह ज्यादातर समय अपने किसी न किसी काम की वजह से लोगों का निशाना बन जाते हैं और इस बार भी वह अपनी एक तस्वीर के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। इस तस्वीर को खुद अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस एक्ट्रेस की गोद में बैठ गए डायरेक्टर अनुराग कश्यप , लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक
दरअसल इस फोटो में वह एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ दिखाई दे रहे हैं। शेयर की गई तस्वीर में वह तापसी की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। अनुराग के इसी पोज की वजह से लोग अब उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो की वजह से अनुराग को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फोटो में जहां कुछ लोग उन्हें एक निर्देशक होने की सीख दे रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें कलाकारों की इज्जत करने के लिए कह रहे हैं।
आपको बता दें कि अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह पिछले कुछ समय से फिल्म की यूनिट के साथ अमृतसर में हैं। वहीं शूटिंग के दौरान की एक फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करने से अनुराग को लेकर लोग बातें बना रहे हैं। उस फोटो में वह तापसी की गोद में बैठे दिख रहे हैं। वहीं तापसी हंसती हुई नजर आ रही हैं।
A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10) on
वहीं एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा है- 'तुम ऐसे ही निर्देशन करते हो क्या?' दूसरी तरफ तापसी के कुछ फैंस भी अनुराग पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है- 'कम से कम उसके पैर तो देखो।' वहीं कुछ फैंस ने कहा है- 'बच्चे की जान लोगे क्या'।