फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan praises captain smit machhar bravery shares post offers heartfelt salute says Well done bro

सलमान खान: 'कमाल कर दिया पायलट जी... वेल डन ब्रो'; कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कायल भाईजान, किया सलाम

Sat, 03 Oct 2026 08:41 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Oct 2026 08:41 AM IST
सार

Salman Khan Praises Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने उन्हें सलाम ठोका है।

विज्ञापन
Salman Khan praises captain smit machhar bravery shares post offers heartfelt salute says Well done bro
सलमान खान-कैप्टन स्मित मच्छार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान साहस दिखाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ पूरी दुनिया कर रही है। कैप्टन की बहादुरी के कायल सलमान खान भी हो गए हैं। उन्होंने स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है और उन्हें सलाम किया है।

विज्ञापन

सलमान बोले- 'बहुत शानदार ब्रो...'
सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। इसमें भाईजान ने अपने अंदाज में कैप्टन मच्छार की तारीफ की है। सलमान खान ने लिखा है, ''कमाल कर दिया पायलट जी। हम सब आप को सैल्यूट करते हैं। आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी। बहुत ही शानदार ब्रो'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर सिंह ने भी की तारीफ
फ्लाईदुबई की उड़ान में हुई घटना के बाद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने बहादुरी का परिचय देते हुए फ्लाइट में सवार यात्रियों की जान बचाई। दुनिया के बड़े बड़े नेताओं ने उनके इस साहस को सलाम ठोका है। सलमान के अलावा एक्टर रणवीर सिंह ने भी कैप्टन मच्छार की तारीफ की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्मित मच्छार की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'साहसी कप्तान'। साथ ही सैल्यूट और भारतीय झंडे वाले इमोजी बनाए हैं। इसके साथ रणवीर ने फिल्म धुरंधर का गाना 'जान से गुजरते हैं' बैकग्राउंड में लगाया है।

विज्ञापन

कल प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर की थी बात
बीते दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बातचीत की और उनकी बहादुरी को सराहा, जिनके साहस से फ्लाईदुबई के विमान में सवार क्रू सदस्यों समेत 180 लोगों की जान बच सकी थी। बता दें कि कैप्टन स्मित मच्छार ही फ्लाईदुबई के उस विमान के पायलट थे, जिसे ओमान के सह-पायलट ने कथित तौर पर क्रैश करने की कोशिश की। कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी और सूझ-बूझ की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कैप्टन मच्छार से घटना से बारे में पूरी जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित मच्छार के अनुभव के बारे में जाना और पूछा कि ऐसे मुश्किल हालात में भी उन्होंने कैसे खतरे का सामना किया और हिम्मत बनाए रखी। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द ठीक होने की कामना की। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed