{"_id":"6abf8cb0403aaa0b2a0ed7a0","slug":"opening-day-2026-drishyam-3-border-2-dhurandhar-the-revenge-mirzapur-the-movie-to-toxic-box-office-collection-2026-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस: पहले दिन ही करोड़ों की बारिश, 'दृश्यम 3' से 'बॉर्डर 2' तक; इन फिल्मों ने उड़ाया गर्दा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस: पहले दिन ही करोड़ों की बारिश, 'दृश्यम 3' से 'बॉर्डर 2' तक; इन फिल्मों ने उड़ाया गर्दा
Sat, 03 Oct 2026 06:30 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:30 AM IST
सार
Opening Day Collection 2026: इस साल अभी तक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आ चुकी हैं, जिनमें से कुछ ने पहले दिन ही करोड़ों की कमाई कर टॉप 10 में अपनी जगह बना ली। अब इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' भी शामिल हो गई है।
विज्ञापन
2026 ओपनिंग डे कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
साल 2026 के नौ महीने अभी तक जा चुके हैं और इन महीनों में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े स्टार्स, बड़ी फ्रेंचाइजी और चर्चित फिल्मों ने दस्तक दी। अब अक्तूबर की शुरुआत के साथ ही इस रेस में अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर 'दृश्यम 3 - द कन्क्लूजन' भी शामिल हो गई है।
धुरंधर द रिवेंज
- फोटो : X
1. धुरंधर: द रिवेंज
2026 का देशभर में सबसे बड़ी ओपनिंग पाने का रिकॉर्ड 'धुरंधर: द रिवेंज' के नाम है। आईएमडीबी के अनुसार, फिल्म ने 19 मार्च को रिलीज के दिन ही दुनिया भर में 205.2 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2025 में आया था।

फिल्म 'टॉक्सिक'
- फोटो : X
2. टॉक्सिक
लिस्ट में दूसरा नाम यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' का है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगस्त में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका काफी बज बन गया था, जिसका असर यह हुआ कि ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने दुनिया भर में 136.2 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली थी। यश के साथ फिल्म में नयनतारा, कियारा और हुमा कुरैशी समेत कई सितारे नजर आए थे।

पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
3. पेद्दी
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म 'पेद्दी' जून में रिलीज हुई थी। आईएमडीबी के अनुसार, राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 117.2 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस किया था और नंबर तीन पर अपनी जगह बनाई।

फिल्म 'द राजा साब'
- फोटो : सोशल मीडिया
4. द राजा साब
प्रभास की 'द राजा साब' ने 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी और आईएमडीबी के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 100.6 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया। फिल्म में संजय दत्त और निधी अग्रवाल भी अहम भूमिका में नजर आईं।
5. दृश्यम 3 - द कन्क्लूजन
अब इस रेस में पहले ही दिन अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर 'दृश्यम 3' भी शामिल हो गई है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 95.10 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही यह फिल्म इस साल ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर आ गई।