बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुपम न सिर्फ फिल्म जगत से जुड़ी बल्कि आम सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। ऐसे में हाल ही में अनुपम ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम खेर नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के साथ ही नेशनल सिटिजन रजिस्टर (NRC) पर अपनी बात रखी है।
अनुपम खेर वीडियो में कहते हैं, 'धन्य हैं मेरे देश के कुछ महानुभाव। उन्हें 72 साल से ट्राफिक नियम समझ नहीं आ रहा है, खुले में शौच न करें ये सिखाने के लिए अरबों का विज्ञापन करना पड़ता है। तीन साल से जीएसटी समझ नहीं आ रही है, लेकिन नागरिकता संशोधन कानून दो दिन में ही समझ गए हैं।'
वीडियो में अनुपम खेर आगे कहते हैं, 'लोग राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण (National Register Of Citizenhsip) आने से पहले ही समझ गए। है कि नहीं कमाल!! हमें लोगों को यह सिखाना पड़ेगा कि क्या सही है और क्या गलत है।' अनुपम खेर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा, 'कभी कभी कुछ लोगों को समझाना ज़रूरी है कि जो वो समझ रहे है या समझने की एक्टिंग कर रहें या लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे है वो बिल्कुल गलत है। मेरा मतलब CAA और NRC से है। आप तो समझ गए ना!! जय हो!!।'
5 of 5
Naseeruddin shah- Anupam kher
गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले अनुपम खेर पर नसीरुद्दीन शाह ने निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अनुपम को बिल्कुल भी सीरियस लेने की जरूरत नहीं है। नसीरुद्दीन के इस बयान पर अनुपम खेर ने भी उन्हें करारा जवाब दिया था। सोशल मीडिया पर अनुपम के वीडियो को सभी ने पसंद किया था।