फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टी में खास शख्स का हाथ पकड़े दिखीं नीता अंबानी, खानदान की 'छोटी बहू' बनने की चर्चा

Wed, 05 Feb 2020 01:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 05 Feb 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
armaan jain reception party mukesh ambani with family and radhika merchant
mukesh ambani family - फोटो : social media

कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अरमान जैन की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन चार फरवरी की शाम को मुंबई में किया गया। इस दौरान करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, करण जौहर और रेखा समेत बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां पहुंचीं। रिसेप्शन पार्टी में मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ पहुंचे। मुकेश अंबानी का परिवार इससे पहले शादी की रस्मों के दौरान भी देखा गया था।

armaan jain reception party mukesh ambani with family and radhika merchant
mukesh ambani family - फोटो : social media

मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और छोटे बेटे अनंत अंबानी साथ में कैमरे के सामने आए। इन सबके साथ एक और शख्स ने सबका ध्यान खींचा वो थीं राधिका मर्चेंट। जब कैमरे के सामने पूरा परिवार पोज दे रहा होता है तो नीता अंबानी राधिका मर्चेंट को अपने पास खींचती हैं और हाथ पकड़कर फोटो खिंचाती हैं।

armaan jain reception party mukesh ambani with family and radhika merchant
mukesh ambani family - फोटो : social media

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी के वक्त से ही राधिका मर्चेंट लाइमलाइट में आई हैं। आकाश की शादी में राधिका डांस करती हुई दिखी थीं। राधिका की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गए थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#mukeshambani #nitaambani #anantambani #radhikamerchant #armaanjain #shaadi reception #bigfatindianwedding #desiwedding #desibride #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
armaan jain reception party mukesh ambani with family and radhika merchant
radhika merchant - फोटो : social media

अनंत अंबानी के साथ राधिका आईपीएल और कई अन्य इवेंट में साथ दिखे हैं। ऐसी चर्चा है कि जल्द ही अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप का आधिकारिक एलान नहीं किया है। अरमान जैन की रिसेप्शन पार्टी में जिस तरह नीता अंबानी और राधिका की करीबी दिखी उसके बाद इन खबरों की पुष्टि होती दिख रही है।

विज्ञापन
armaan jain reception party mukesh ambani with family and radhika merchant
radhika merchant - फोटो : amar ujala

राधिका का परिवार मूलत: गुजरात का रहने वाला है। राधिका के दादा अजित कुमार गोवर्धनदास मर्चेंट भी एक साधारण बिजनेसमैन थे जो बाद में काफी सफल हुए। राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट ADF फूड्स लिमिटेड के नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। इसके अलावा वो 'एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी भी संभालते हैं। राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई से की है। इसके बाद राधिका ने पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। राधिका मर्चेंट ने अपने करियर की शुरुआत केडार कंसलटेंट, देसाई एंड दीवानजी और इंडिया फर्स्ट जैसी कंपनियों से की।

कपूर खानदान की शादी में शाहरुख, अंबानी सहित पहुंचीं ये हस्तियां, रेखा ने तो लूट ली महफिल


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed