फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher shared a throwback picture of his teenage time users said never seen such a handsome young man

Anupam Kher: अनुपम खेर ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर याद किए पुराने दिन, लिखा- बचपन में लौटने का मन करता है...

Sun, 28 Aug 2022 10:13 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 10:13 AM IST
सार

अनुपम खेर अक्सर अपने अनुभव और खास पलों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं। आज अनुपम खेर ने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन
Anupam Kher shared a throwback picture of his teenage time users said never seen such a handsome young man
अनुपम खेर ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर - फोटो : insta-Anupamkher

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों एक के बाद एक फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके साथ ही हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने से लेकर सोशल मीडिया पर भी वह लगातार एक्टिव रहते हैं। अनुपम खेर अक्सर अपने अनुभव और खास पलों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं। कई बार वह थ्रोबैक फोटोज साझा करते नजर आते हैं। आज अनुपम खेर ने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल है।

विज्ञापन


Anupam Kher: अनुपम खेर ने साझा की पेरेंट्स की पुरानी तस्वीर, बोले- एक पेग लगाने के बाद पिताजी...
विज्ञापन

 

अभिनेता अनुपम खेर को सिनेमा में तकरीबन तीन दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। इस दौरान हमने उन्हें एक पिता, विलेन या फिर हंसाने वाले अलग-अलग किरदारों में ही देखा है, लेकिन आज उनकी ये तस्वीर देखकर शायद आपको भी उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल लगा होगा। जैसा हमने अनुपम खेर को पर्दे पर देखा है, वह इस तस्वीर में बिल्कुल अलग लग रहे हैं।

Anupam Kher-Kirron Kher: थिएटर ने कराई थी अनुपम-किरण खेर की दोस्ती, प्यार हुआ तो थाम लिया जिंदगी भर का साथ
 

विज्ञापन

अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम से तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'इतनी चाहत तो करोड़ों रुपया पाने की भी नहीं होती…जितनी बचपन की तस्वीर देखकर बचपन में जाने की होती है….'। इसके आगे उन्होंने लिखा- 'मेरे पिता के खजाने से खोदी गई तस्वीर!'। इस  तस्वीर के साथ अनुपम खेर ने पोस्ट के साथ इनोसेंट, बिट्टू जैसे हैशटैग यूज किए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन

अनुपम खेर की ये तस्वीर देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ओह माय गॉड, ऐसा हैंडसम यंग मैन कभी नहीं देखा...खूबसूरत यादें संजो कर रखनी हैं सर!! इसके अलावा एक और ने लिखा- बहुत सही...बचपन के दिन सबसे अच्छे होते हैं। आप बहुत मासूम और हैंडसम लग रहे हैं। अपनी डाउन टू अर्थ पर्सनैलिटी की प्रशंसा करें। बाकी यूजर्स भी इसी तरह से प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed