मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा को आइसोलेशन में रखा गया है। अनूप जलोटा यूरोप की यात्रा से लौटे थे। मुंबई एयरपोर्ट से सीधे उन्हें होटल में ले जाया गया। अभी उन्हें एक दो दिन और निगरानी में रखा जाएगा।
2 of 5
अनूप जलोटा
- फोटो : सोशल मीडिया
एबीपी न्यूज से बात करते हुए अनूप जलोटा ने इसकी पुष्टि की है कि कोराना वायरस को देखते हुए उन्हें सीधे होटल भेज दिया गया। जहां उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। अनूप जलोटा यूरोप से सीधे मुंबई लौटे थे। होटल में 60 से ज्यादा की उम्र के लोगों पर नजर बनाकर रखी गई है। बता दें कि अनूप जलोटा की उम्र 66 साल है।
3 of 5
anup jalota
- फोटो : social media
भजन सम्राट अनूप जलोटा जसलीन मथारू को लेकर चर्चा में थे। 'बिग बॉस' सीजन 12 में अनूप जलोटा जसलीन के साथ बतौर कंटेस्टेंट आए थे। शो के दौरान इन दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था हालांकि बाद में इसे झूठा बताया। बिग बॉस के दौरान इन दोनों का रिश्ता इस वजह से भी चर्चा में था क्योंकि जसलीन उम्र में जलोटा से 37 साल छोटी थीं।
4 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड पर कोरोना वायरस का गहरा असर दिख रहा है। कहीं फिल्म की शूटिंग स्थगित हो गई तो कहीं फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब बॉलीवुड सितारे अपना समय घर पर व्यतीत कर रहे हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों की तस्वीर साझा कर बताया है कि वो इस खाली समय में अपनी अलमारी को साफ करने में लगी हैं।
5 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
बॉलीवुड की देसी गर्ल भी कोरोना के डर से घर में छुपी हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका इन दिनों अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रही हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया है कि वो इन दिनों लॉस एंजिलिस में हैं। प्रियंका ने एक तस्वीर साझा कर लिखा, 'इस समय सबसे ज्यादा सुरक्षित जगह घर है। ऐसे में गिनो द जर्मन का मम्मी को गले लगाना सबसे खास है।' बता दें कि गिनो प्रियंका का पालतू कुत्ता है।
हीरोइन बनने के लिए नेहा कक्कड़ ने रखी बड़ी शर्त, इंटरव्यू के दौरान खुद किया खुलासा