बिग बॉस के सीजन 12 में जो सबसे चर्चित जोड़ी मानी जा रही थी, वो थी अनूप जलोटा और जसलीन की। लाचिंग शो में इस जोड़ी से बिग बॉस की टीआरपी बढ़ाने के लिए जमकर झूठ बोला गया। अनूप जलोटा ये कहने से भी पीछे नहीं हटे कि वो जसलीन से प्यार करते हैं। वहीं, जसलीन ने भी चर्चाएं बटोरने से अनूप जलोटा से प्यार को खूब प्रचारित किया। सब राज खुलकर सामने आ गए हैं।
2 of 6
anup jalota
- फोटो : amar ujala
amarujala.com ने पहले ही बिग बॉस के सीजन 12 के सबसे बड़े पब्लिसिटी स्टंट से पर्दा उठा दिया था। आपको कुछ तथ्य बताए थे, जिसे जानते ही सब कह उठते कि अनूप-जसलीन की लव स्टोरी फर्जी है। इसे महज पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर बिग बॉस में शामिल किया गया है। अनूप जलोटा जसलीन से 37 साल बड़े हैं, जिसे लेकर भी दोनों के रिश्तों पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल था।
3 of 6
jasleen matharu
- फोटो : file photo
घर में लव बर्ड के रूप में एंट्री लेने वाले भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी शिष्या जसलीन मथारू कभी घर में कपल की तरह नहीं नजर आए। चर्चाएं तभी से शुरू हो गई थी कि प्रेम-लीला महज एक ड्रामा हो सकती है। बता दें कि अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम में जाने के बाद धीरे-धीरे इस राज से पर्दा उठने लगा। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जसलीन और शिवाशिष की बात थी।
शिवाशिष इस दौरान जसलीन से पूछते हैं कि "तुम्हारा और अनूप जी में क्या है"। जिसके जवाब में जसलीन बोलती हैं कि " बहुत सारी बातें हैं जो मैं तुम्हें यहां नहीं बता सकती, शो के बाद सारी बातें बताउंगी",। जसलीन के पिता केसर मथारू ने कई इंटरव्यू में कहा है कि बिग बॉस, "अनूप जलोटा को नहीं बल्कि जसलीन को ऑफर किया गया था। भाई के साथ जाना था, गुरु के साथ चली गई।
5 of 6
jasleen matharu
- फोटो : file photo
डेट पर जाने से पहले जसलीन के रिश्ते पर ही सवाल उठने लगे थे। एक कंटेस्टेंट के पूछने पर कि क्या वो कभी अनूप जलोटा के साथ रोमांटिक डेट पर गई हैं तो जसलीन कहती हैं कि 'अरे नहीं... मैं अनूप जी के साथ कभी रोमांटिक डेट पर नहीं गई हूं।' अगर दोनों पिछले 3 साल से रिलेशन में हैं तो कभी डेट पर क्यों नहीं गए। बिना डेट किए हुए दोनों ने अपना रिश्ता इतना आगे कैसे बढ़ा लिया।