अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने हाल ही में फिल्मी सितारों से उनके चाहने वालों की बात करवाने की एक अनूठी पहल की है। अंशुला कोलंबिया यूनीवर्सिटी के बार्नार्ड कॉलेज से अरबन स्टडीज में स्नातक की डिग्री हासिल करके लौटी हैं और अपना स्टार्टअप उन्होंने अभिनेताओं को उनके चाहने वालों से सीधे जोड़ने के लिए शुरू किया है।
2 of 5
arjun kapoor
- फोटो : bollywoodlife
अंशुला कैमरा फ्रेंडली नहीं हैं । फिर भी पहली बार उन्होंने अपने काम और रिश्तों को लेकर मिड डे से बात की । इस दौरान अंशुला ने अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के रिश्ते के बारे में भी बात की । अंशुला ने कहा, 'जब मीडिया मेरे परिवार के पीछे होते हैं तो कैमरे के सामने मैं अपना चेहरा छिपा लेती हूं ।'
3 of 5
Arjun Kapoor, Malaika Arora
- फोटो : instagram
अर्जुन और मलाइका के रिश्ते के बारे में पूछने पर अंशुला ने कहा, 'भाई से ज्यादा वो मेरे लिए पैरेंट की तरह है । कभी मैं उसका मां की तरह ख्याल रखती हूं । कभी वो मेरा । भाई-बहन होने के नाते हम एक-दूसरे की डेटिंग लाइफ को डिस्कस नहीं करते हैं । वो मुझसे 6 साल छोटा है । हम कभी ये सारी बातें नहीं करते हैं । ये बहुत अजीब लगता है ।'
4 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
इसके अलावा अंशुला ने सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोलीं । उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो हमारा रिश्ता दूसरे भाई-बहनों की तरह ही है । हम मूवी देखने जाते हैं, डिनर पर जाते हैं । साथ में हैंग आउट करते हैं । जब हम व्यस्त होते हैं तो एक-दूसरे को मैसेज करते हैं ।'
5 of 5
बोनी कपूर और अर्जुन कपूर
- फोटो : instagram
पिता बोनी कपूर के बारे में बात करते हुए अंशुला ने कहा, 'वो सोशल मीडिया पर हर तस्वीर देखते हैं । जब हम व्हाट्सऐप ग्रुप पर फैमिली फोटो शेयर करते हैं तो वो कमेंट कर कहते हैं कि पीछे पर्दे क्यों दिख रहे हैं । ये इनकी सही जगह नहीं है । वो सब कुछ पर्फेक्ट चाहते हैं । वो अर्जुन भइया से ज्यादा स्पष्ट हैं । हर बात को सीधा कह देते हैं ।'