15 साल पहले हिंदी में ‘अपरिचित’ नाम से डब होकर रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘अन्नियन’ (Anniyan) का अब हिंदी में रीमेक होने जा रहा है। दक्षिण के मशहूर निर्देशक शंकर की लिखी और निर्देशित फिल्म ‘अन्नियन’ के इस रीमेक में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) वही तीन अनोखे किरदार निभाने जा रहे हैं, जो मूल फिल्म में अभिनेता विक्रम ने निभाए थे। फिल्म के निर्माता होंगे जयंती लाल गडा जिनकी मेगा बजट फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की रिलीज का इंतजार पिछले साल से ही हो रहा है।
2 of 7
विक्रम और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार को अपनी नई फिल्म का एलान करते हुए निर्माता जयंती लाल गडा काफी उत्साहित दिखे। वह कहते हैं, ‘शंकर और रणवीर सिंह, दोनों का सिनेमाई करिश्मा अद्भुत रहा है। दोनों को एक साथ एक फिल्म के लिए आना इस साल का सबसे बड़ा सिनेमाई मौका है। हमारे लिए ये एक ऐसी उपलब्धि की तरह है जो बिरले ही हासिल होती है। इन दोनों के साथ फिल्म बनाने और उसे पूरी दुनिया में वितरित करने को लेकर हम काफी आशान्वित हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा का एक नया सफल अध्याय लिखने में सफल रहेगी।’
3 of 7
फिल्म में विक्रम के तीनों किरदार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संगीत निर्देशक ए आर रहमान से अलग होने के बाद लेखक, निर्देशक शंकर की फिल्म ‘अन्नियन’ पहली ऐसी फिल्म रही जिसके लिए उन्होंने संगीतकार हैरिस जयराज के साथ टीम बनाई थी। फिल्म में विक्रम ने एक ऐसे युवक का रोल किया था जो समाज में फैल रही अव्यस्थाओं से परेशान रहता है। इस साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर में विक्रम ने तीन अलग अलग किरदार किए थे। अंबी नामक किरदार में वह एक वकील है जो स्प्लिट पर्सेनिलिटी ऑर्डर से प्रभावित होने के बाद अपनी दो पहचानें और विकसित कर लेता है। एक में वह फैशन मॉडल रेमो होता है और एक अलग पहचान उसकी ‘अन्नियन’ की बनती है जिसमें वह रात के समय अन्याय के खिलाफ इंसाफ करने निकलता है।
4 of 7
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने अलग अलग प्रयोगात्मक किरदारों के चलते हिंदी सिनेमा के नंबर वन हीरो बन चुके रणवीर सिंह कहते हैं, ‘निर्देशक शंकर के साथ काम करने का मौका मिलना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। उनकी फिल्में हमेशा एक नई हलचल लेकर आती हैं। कहानियों को परदे पर पेश करने का उनका दृष्टिकोण शुरू से बहुत विशाल रहा है। उनके साथ काम करना मेरे लिए हमेशा एक सपना रहा है और अब जब मुझे ये मौका मिला है तो मुझे पूरा भरोसा है कि हम दोनों मिलकर कुछ जादुई करने में कामयाब रहेंगे।’
ओरीजनल फिल्म के हीरो विक्रम के बारे में जिक्र चलने पर रणवीर कहते हैं, ‘विक्रम सर ने ओरीजनल फिल्म में जो किया, उसकी बराबरी करने की तो मैं सोच भी नहीं सकता। वह हमारे देश की सर्वोत्तम प्रतिभाओं में से हैं। मैं सिर्फ यही उम्मीद कर सकता हूं कि इस फिल्म को लेकर मेरी सोच और मेरी कोशिश दर्शकों को वैसी ही पसंद आएगी जैसी मूल फिल्म में विक्रम के किरदार को लोगों ने पसंद किया था।’