अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस फिल्म में तृप्ति, रणबीर कपूर के साथ अंतरंग दृश्य को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री के इंटीमेट सीन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन सबके बीच तृप्ति का एक पुराना वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो से दर्शकों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि अभिनेत्री 'एनिमल' से पहले भी इंटीमेट सीन दे चुकी हैं।
2 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : social media
तृप्ति के वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि वे गाली-गलौज करते हुए पूरी तरह से अश्लील लड़कियों की तरह बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आगे अभिनेत्री अपने दोस्त से पूछती भी नजर आ रही है कि क्या उन्होंने सेक्स किया है? 'एनिमल' अभिनेत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Kajol: काजोल ने जताई पर्दे पर डार्क किरदार अदा करने की ख्वाहिश, बोलीं- मेरे लिए यह मजेदार होगा
3 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : social media
अभिनेत्री के वायरल वीडियो को देखकर नेटिजंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'मैं विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन एनिमल में उन्हें देखने के बाद यह पता चलता है वे पहले भी इंटीमेट सीन दे चुकी हैं'। एक अन्य ने कहा, 'तृप्ति के अभिनय में यही से सुधार आया है।' इस तरह के ढेरों कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
4 of 5
तृप्ति डिमरी, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
बीते दिनों एक बातचीत में तृप्ति ने खुलासा किया था कि उन्होंने इंटीमेट सीन 'कई चर्चाओं' के बाद शूट किया गया था। अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि इंटीमेट सीन के लिए हामी भरने से पहले उन्होंने काफी समय लगाया था। उन्होंने कहा, 'जब आप किसी प्रोजेक्ट को करने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो आप स्क्रिप्ट पढ़कर ही हामी भरते हैं। आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि आप अपना सौ प्रतिशत देंगे।'
यह भी पढ़ें: Dunki: 'डंकी' को लेकर कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने किया दावा, बोले- 'पठान, जवान सबके टूटेंगे रिकॉर्ड
5 of 5
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' को एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा द्वारा किया गया है। फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैश्विक स्तर पर 'एनिमल' ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।