बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर स्टारर एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के चंद दिनों में की रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। फिल्म में रणबीर के दमदार प्रदर्शन की लगभग हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं, जो अभिनेता के किरदार की आलोचना कर रहे हैं। फिल्म में उनकी बड़ी बहन की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सलोनी बत्रा ने हाल ही में एक बातचीत में इस मामले पर अपनी राय साझा की है।
2 of 5
रणबीर कपूर और सलोनी बत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सलोनी बत्रा ने एक बातचीत में रणबीर कपूर के किरदार को लेकर अपनी राय साझा की है। एनिमल में रणबीर ने सलोनी के छोटी भाई की भूमिका निभाई है। सलोनी ने कहा कि वह एक सूत्रधार हैं और एक अभिनेता के रूप में यह उनका काम है कि एक कलाकार जो सामने लाना चाहता है, उसे सुविधाजनक बनाए।
The Archies: बेटी खुशी कपूर की पहली फिल्म द आर्चीज को देख झूम उठे बोनी कपूर, बताया- स्कूल के दिनों की आ गई याद
3 of 5
रणबीर कपूर और सलोनी बत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने कहा, 'निर्माताओं के पास इस चरित्र के बारे में एक दृष्टिकोण है। यह किरदार जिस तरह से वह बात करता है और व्यवहार करता है, वह काफी टॉक्सिक है। मगर कहानी उनके बारे में है और संदीप सर ने उनकी कहानी को अपने तरीके से बताने का विकल्प चुना है। एक दर्शक के रूप में यह देखना और तय करना हमारी जिम्मेदारी है कि क्या सही है और क्या गलत है।'
4 of 5
एनिमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनिमल में रणबीर की बड़ी बहन का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री ने आगे कहा, 'अगर टीवी पर कोई किरदार कॉलेज में बंदूक चला रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह सही है। रणबीर का किरदार ऐसा नहीं है, जिससे लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए या एक या दो चीजें सीखनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए एक कलाकार का दृष्टिकोण है।
5 of 5
फिल्म 'एनिमल'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलोनी बत्रा ने कहा, 'चरित्र सच्चा है लेकिन जैसा कि मैंने कहा एक दर्शक के रूप में यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप इसे घर न ले जाएं। आप थिएटर आएं, खुद का मनोरंजन करें और यही सिनेमा का काम है। आपको इससे कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। आपको इसे वापस घर ले जाने और लोगों को यह बताने की जरूरत नहीं है कि महिलाओं से ऐसी बातें कहना ठीक है। एक महिला होने के नाते अगर वास्तविक जीवन में मेरे साथ कोई ऐसा करता है, तो मुझे बुरा लगेगा। मगर एनिमल एक कहानी है। निर्देशक एक शिक्षक नहीं है। वह एक मनोरंजनकर्ता हैं।'
Joram Review: मनोज बाजपेयी का विचलित कर देने वाला अभिनय उतरा सिनेमा ‘पार’, देव को चाहिए दर्शकों का आशीष