{"_id":"658166955ae41e3bf20ebbb3","slug":"james-mccaffrey-passes-away-at-age-of-65-due-to-multiple-myeloma-hollywood-actor-known-for-max-payne-rescue-me-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"James McCaffrey Death: हॉलीवुड अभिनेता जेम्स मैककैफ्री का निधन, 65 साल की उम्र में कैंसर से हारे जिंदगी की जंग","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
James McCaffrey Death: हॉलीवुड अभिनेता जेम्स मैककैफ्री का निधन, 65 साल की उम्र में कैंसर से हारे जिंदगी की जंग
Tue, 19 Dec 2023 03:17 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 19 Dec 2023 03:17 PM IST
सार
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स मैककैफ्री का निधन हो गया है। उन्होंने 65 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
जेम्स मैककैफ्री
- फोटो : Social media
विस्तार
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स मैककैफ्री का निधन हो गया है। उन्होंने 65 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्होंने लोकप्रिय वीडियो गेम फ्रेंचाइजी में 'मैक्स पायने' को अपनी आवाज दी थी और 'रेस्क्यू मी' सहित टेलीविजन शो में भी अभिनय किया था। अभिनेता के निधन की जानकारी उनके एक एजेंट ने दी।
विज्ञापन
HanuMan Trailer: फिल्म 'हनुमान' का ट्रेलर रिलीज, इंडियन सुपरहीरो के अवतार में धमाल मचाने को तैयार तेजा सज्जा
विज्ञापन
इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता
जेम्स मैककैफ्री के प्रतिभा एजेंट डेविड इलियट ने सोमवार को पुष्टि की कि अभिनेता का रविवार को परिवार और दोस्तों के बीच निधन हो गया। उनकी पत्नी और अभिनेत्री रोशेल बोस्ट्रोम ने बताया कि अभिनेता की मृत्यु मायलोमा के कारण मैनहट्टन के न्यूयॉर्क उपनगर लार्चमोंट में घर पर हुई। मायलोमा एक प्रकार का कैंसर का रूप है, जो श्वेत रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
Nayannah Mukey: ‘सीधी सादी लड़की को ठगने का जमाना गया, अब पलटवार का जमाना’, अभिनेत्री नयना मुके के बिंदास बोल
सितारों ने जताया दुख
जेम्स मैककैफ्री के निधन के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर दुख जताया है। एन्टॉरेज स्टार केविन डिलन ने रविवार को एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया, जिसमें उनके तस्वीर थी। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जेम्स मैककैफ्री की आत्मा को शांति मिले। हम भाग्यशाली हैं कि हम आपको जानते हैं।'
CRAKK-Jeetegaa Toh Jiyegaa: 'क्रैक- जीतेगा तो जीएगा' का टीजर जारी, जिंदगी से खेलने की बातें करते दिखे विद्युत
अभिनेता का करियर
जेम्स मैककैफ्री का टेलीविजन और फिल्म में 35 साल का करियर था, जिसमें टेलीविजन शो 'ब्लू ब्लड्स' और 'सूट्स' शामिल थीं। 'रेस्क्यू मी' में उन्होंने 11 सितंबर को मारे गए न्यूयॉर्क शहर के एक फायर फाइटर का किरदार निभाया था। जेम्स ने 2000 के दशक की शुरुआत में इसी नाम की वीडियो गेम सीरीज में एनवाईपीडी के पूर्व अधिकारी मैक्स पायने की प्रसिद्ध आवाज भी दी थी।
Bobby Deol: 'पहले हिंदी सीख लो...', बॉलीवुड में डेब्यू से पहले बॉबी देओल ने दी बेटों को नसीहत