फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mushtaq Khan Dies at 67 Anees Bazmee Mourns Welcome Actor Says I Am Shocked And Speechless

अनीस बज्मी: मुश्ताक खान के निधन से टूटे निर्देशक, जाहिर किया दुख; बोले- ‘सदमे में हूं, मेरे पास शब्द नहीं’

Thu, 24 Sep 2026 10:44 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 24 Sep 2026 10:44 PM IST
सार

Mushtaq Khan: 'गदर' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों में अपने किरदार से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया। उनके निधन पर डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर अनीस बज्मी ने दुख जाहिर किया है। 

विज्ञापन
Mushtaq Khan Dies at 67 Anees Bazmee Mourns Welcome Actor Says I Am Shocked And Speechless
मुश्ताक खान और अनीस बज्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता मुश्ताक खान के निधन की खबर से फिल्म और कॉमेडी जगत में शोक की लहर है। फिल्मी जगत के कई सितारे उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में डायरेक्टर अनीस बज्मी ने भी एक पोस्ट के जरिए शोक जताया है। 
विज्ञापन


कैंसर से जूझ रहे थे मुश्ताक खान
मुश्ताक खान ने गुरुवार 24 सितंबर को अंतिम सांस ली। मुश्ताक खान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी हालत काफी गंभीर थी और वह कैंसर की आखिरी स्टेज में थे। उनका मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन


अनीस बज्मी ने जताया दुख 
डायरेक्टर अनीस बज्मी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने मुश्ताक खान की फोटो शेयर कर एक इमोशनल कैप्शन लिखा।

अनीस ने लिखा, 'मुश्ताक भाई (मेरे बालू) के निधन की खबर से मैं सदमे में हूं और मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। वे वाकई एक बेहतरीन कलाकार और बेहद खूबसूरत इंसान थे। अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार व करीबियों को इस मुश्किल समय में हिम्मत दे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anees Bazmee (@aneesbazmee)

अनीस के साथ की थी कई फिल्में 
बता दें कि मुश्ताक खान ने अनीस की कई फिल्मों में काम किया था। उनमें सबसे पॉपुलर फिल्म 'वेलकम' थी। फिल्म का 'मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था...' डायलॉग काफी मशहूर हुआ था। इस डायलॉग ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। इसके अलावा अनीस की 'मुझसे शादी करोगी', 'सैंडविच' जैसी फिल्मों में भी मुश्ताक नजर आए थे। 

Mushtaq Khan Dies at 67 Anees Bazmee Mourns Welcome Actor Says I Am Shocked And Speechless
मुश्ताक खान - फोटो : सोशल मीडिया
कई फिल्मों और टीवी शोज में आए नजर
मुश्ताक खान ने 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं', 'साथी', 'आशिकी', 'जूनून', 'गुमराह', 'गोपी किशन', राजा', 'वेलकम', 'गदर', 'क्रन्तिवीर', 'हम हैं राही प्यार के', 'नाराज', 'सर' जैसी सैकड़ों फिल्मों में छोटे रोल किए। साथ ही वे 'अदालत', 'भारत एक खोज', 'वाघले की दुनिया' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- मुश्ताक खान का निधन: 'वेलकम' के बल्लू से मिली लोकप्रियता , कैंसर से जूझ रहे थे अभिनेता; सुनील पाल ने की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed