'एनिमल' को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेलर जारी होने के बाद से ही दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज से छह दिन पहले, 25 नवंबर को एनिमल की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी।
Tiger 3 Day 14 BO Collection: सिर्फ चार मिनट में समझिए ‘टाइगर 3’ हिट रही या फ्लॉप, 14वें दिन ही हांफ गया टाइगर
2 of 5
एनिमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म को एडवांस बुकिंग में दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले ही चार करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म के एक लाख 38 हजार 554 टिकट अब तक बेचे जा चुके हैं। इन आंकड़ों के देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि एनिमल रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।
3 of 5
'एनिमल' का ट्रेलर
- फोटो : Social media
इसके अलावा माना जा रहा है कि अगर दर्शकों का फिल्म को लेकर ऐसा ही रिस्पॉन्स रहा तो यह फिल्म शाहरुख खान की जवान और सनी देओल की गदर 2 को एडवांस बुकिंग में मामले में टक्कर दे सकती है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 'एनिमल' के टिकट की कीमतें 250 रुपये से शुरू हैं।
4 of 5
'एनिमल' का ट्रेलर
- फोटो : Social media
रिक्लाइनर सीट के लिए 2400 रुपये तक की कीमत तय की गई है। मल्टीप्लेक्स चेन में सामान्य सीटों के लिए टिकटें 600 रुपये तक में बिक रही हैं। मुंबई में टिकटों की कीमतों का भी यही हाल है। कुछ स्थानों पर यह 2200 रुपये तक पहुंच गई हैं।
5 of 5
एनिमल और सैम बहादुर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि 'एनिमल' में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर और प्रेम चोपड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होगी। सिनेमाघरों में इसका मुकाबला विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगा। विक्की की फिल्म को लेकर भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
TV Celebs: विलेन बनकर दर्शकों के दिलों पर छाए ये मशहूर सितारे, नकारात्मक रोल में भी मिला फैंस से भरपूर प्यार