बॉलीवुड के प्रतिभावान एक्टर अनिल कपूर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उन्होंने अपने अपने हुनर का परचम लहराया है। उन्होंने फिल्मों में नायक और खलनायक के रोल तो निभाए ही, साथ ही साइड रोल करके भी खूब सुर्खियां बटोरीं। अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे वर्सटाइल एक्टर में से एक हैं जिन्होंने संजीदा, कॉमेडी जैसे हर तरह के रोल निभाए हैं। हालांकि अपने करियर के शुरूआती दौर में उन्होंने कुछ फिल्में सिर्फ पैसों के लिए कर ली थी।
अनिल कपूर एक से एक फिल्में करते हैं और फिल्म साइन करते वक्त स्क्रिप्ट का जरूर ध्यान रखते हैं। हालांकि अपने करियर के असफल दौर में उन्हें कुछ फिल्में सिर्फ पैसों के लिए साइन की थी। एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि, 'उस समय मेरे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, तो उस समय मुझसे जो हुआ मैंने कर दिया। मुझे इस बात को स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं होती'।
3 of 5
अनिल कपूर और श्रीदेवी
- फोटो : Steve McCurry
अनिल ने इंटरव्यू में उन दो फिल्मों का नाम भी लिया जो उन्होंने उस वक्त सिर्फ पैसों के खातिर की थी। वो फिल्म थी 'अंदाज' और 'हीर रांझा' जो उन्होंने इसलिए साइन की थी कि वो अपने परिवार का ध्यान रख सकें। अनिल ने कहा कि. 'रूप की रानी और चोरों का राजा के बाद मेरा परिवार काफी परेशानियों में आ गया था। मेरे परिवार से उस वक्त जो सब हो सकता था हमने वो किया। मुझे इस बात को स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं है।
4 of 5
Anil Kapoor
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अनिल ने आगे कहा कि, 'मैं और मेरा परिवार आज बेहद खुश है कि वो बुरा वक्त अब पीछे छूट गया है। अब हमारे सामने उस समय जैसी परिस्थतियां नहीं है। अगर आगे कभी भी मेरे परिवार के सामने ऐसी कोई परिस्थिति आई तो कुछ भी काम करने से पीछे हटूंगा'। बता दें कि अनिल कपूर की फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' बड़े पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके चलते अनिल कपूर को पैसों की काफी कमी हो गई थी।
5 of 5
अनिल कपूर, नीतू सिंह, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
आज अनिल के पास अच्छे अच्छे प्रोजक्ट के साथ ढेरों संपत्ति है। ये सब कुछ अनिल ने अपनी मेहनत से कमाया है। आज वो जिस मुकाम पर हैं उसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। अनिल के आने वाले फिल्मों की बात करें तो वो बहुत जल्द 'जुग जुग जियो' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नीतू कपूर जैसे स्टार्स भी दिखाई देंगे।