बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिटनेस देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। 63 साल के अनिल कपूर आज के अभिनेताओं पर भी भारी पड़ते हैं। फिटनेस को लेकर वो कितने फिक्रमंद हैं, इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। इस बीच अनिल कपूर ने एक ऐसी गंभीर समस्या को बिना सर्जरी के मात दे दी है जिससे वो बीते 10 सालों गुजर रहे थे।
बिना सर्जरी के अनिल कपूर ने इस गंभीर समस्या को दी मात, 10 साल से थे परेशान
दरअसल अनिल कपूर पैर से संबंधित अकिलिस टेंडन नामक इंजरी से जूझ रहे थे। अकिलिस टेंडन पैरों के पीछे निचले हिस्से को चोटिल करता है। इससे चलने-फिरने में दिक्कत होती है और काफी दर्द भी रहता है। इस समस्या से सर्जरी की नौबत भी आ जाती है लेकिन अनिल कपूर ने 10 साल बाद इससे मुक्ति पा ली है।
अनिल कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। इस पोस्ट में उन्होंने बीमारी के दौरान हुए अपने अनुभव के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने उस डॉक्टर का भी जिक्र किया है जिसकी मदद से वह बिना सर्जरी के ठीक हो पाए।
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं बीते 10 सालों से अकिलिस टेंडन की समस्या से जूझ रहा था। दुनियाभर के डॉक्टर्स ने मुझे यही सलाह दी कि ये समस्या ऐसे ठीक नहीं होगी। इसके लिए मुझे मुझे सर्जरी करानी पड़ेगी। लेकिन डॉक्टर मुलर ने मेरा अच्छी तरह से उपचार किया और मुझे सही सलाह दी। उनकी मदद से बिना कोई सर्जरी कराए मैं ठीक से चलने लगा, फिर दौड़ने लगा और अब स्किपिंग भी आराम से कर ले रहा हूं।'
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on
गौरतलब है कि अनिल कपूर आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आए थे। जल्द ही वो अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में दिखेंगे। इसके साथ ही वो करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आएंगे।
सुशांत और दिशा सालियान को लेकर फैलाया झूठ, दिल्ली से वकील हुआ गिरफ्तार