क्रिकेट से संन्यास ले चुके मास्टर ब्लास्टर यानी सचिन तेंदुलकर बेहतरीन खेल के अलावा अपनी शानदार गाड़ियों के लिए भी हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। उनके पास एक से बढ़ कर एक कारें हैं। सचिन के पास Maruti 800 से लेकर बेहद महंगी से महंगी कार तक है। वहीं अब उन्होंने अपनी एक बेहद खास कार का वीडियो शेयर किया है। वीडियो को देखने के बाद बॉलीवुड सितारे भी हैरान है।
2 of 5
sachin tendulkar car
- फोटो : Twitter
जी हां, दरअसल सचिन तेंदुलकर ने बिना ड्राइवर वाली कार का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह खुद ड्राइव नहीं कर रहे हैं, बल्कि ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठ नजर आ रहे हैं और यह अपने आप चलती जा रही है। सचिन के पास ये पहली ड्राइवरलेस कार है, जो खुद बे खुद पार्क हो जाती है। उन्हें इस कार का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। जिसमें कार खुद ही पार्क होती दिखाई दे रही है।
3 of 5
Anil Kapoor
- फोटो : instagram
इस वीडियो को देखने के बाद एक्टर अनिल कपूर और धर्मेंद्र ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनिल कपूर ने सचिन की कार की इस खास तकनीकी को अपनी फिल्म मिस्टर इंडिया से जोड़ा। साथ ही इस ड्राइवरलेस कार की तकनीकी की तारीफ भी की। वहीं दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी इस ड्राइवरलेस कार की तकनीकी देखकर हैरान हैं।
4 of 5
dharmendra
- फोटो : file photo
धर्मेंद्र ने सचिन की इस कार की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'अविश्वसनीय, मुझे तुम पर गर्व है डियर सचिन, तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं, जीते रहो।' अनिल कपूर और धर्मेंद्र के अलावा सचिन की इस ड्राइवरलेस कार का वीडिया पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
5 of 5
sachin tendulkar car
- फोटो : Twitter
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने ड्राइवरलेस कार का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- गैराज में खुद पार्क हो रही कार का गवाह बनना बेहद रोमांचक अनुभव है। ऐसा लग रहा है कि कार का कंंट्रोल मिस्टर इंडिया ने ले लिया है। मुझे भरोसा है कि बचे हुआ सप्ताह के आखिरी दिन दोस्तों के साथ रोमांचक होंगे।