साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज अपना अपना' अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाल नहीं कर पाई थी। हालांकि, इन तीन दशकों में इस फिल्म ने ऐसी लोकप्रियता हासिल की है कि आज इसे 'कल्ट क्लासिक' का दर्जा मिल चुका है। अमर, प्रेम, तेजा और क्राइम मास्टर गोगो जैसे किरदारों से लेकर फिल्म के मजेदार सीन और डायलॉग्स तक, सब कुछ आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। अब यह फिल्म 25 अप्रैल यानी आज से एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
Abhinav Bindra Biopic: डिब्बाबंद हुई अभिनव बिंद्रा की बायोपिक, जानिए किस वजह से नहीं बन रही फिल्म
2 of 5
फिल्म 'अंदाज अपना अपना'
- फोटो : सोशल मीडिया
एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल
इस बीच फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग ने सबका ध्यान खींचा है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 'अंदाज अपना अपना' ने पहले दिन के लिए देश के टॉप तीन सिनेमा चेन्स पीवीआर, इनॉक्स और सिनेमापोलिस में लगभग 5500 टिकटें बेची हैं। पुरानी फिल्मों के लिए आमतौर पर स्पॉट बुकिंग्स ज्यादा मायने रखती हैं, लेकिन इस फिल्म की एडवांस बुकिंग का रुझान काफी उत्साहजनक है।
Arijit Singh B'Day: सलमान के साथ विवाद और छिन गए गायकी के कई मौके, अरिजीत सिंह की जिंदगी से जुड़े 10 बड़े किस्से
आज रिलीज हो रही 'ग्राउंड जीरो'
दिलचस्प बात यह है कि यह आंकड़ा आज ही रिलीज हो रही नई फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' से भी बेहतर है। इमरान हाशमी की इस फिल्म ने अब तक केवल 4000 टिकटें बेची हैं। हालांकि, 'ग्राउंड जीरो' को अच्छे रिव्यूज और सकारात्मक चर्चा से फायदा मिल सकता है।
4 of 5
सलमान खान आमिर खान फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में
- फोटो : सोशल मीडिया
'जाट' और 'केसरी 2' को देगी टक्कर
आज जहां 'अंदाज़ अपना अपना' और 'ग्राउंड जीरो' सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। वहीं, सनी देओल की 'जाट' और अक्षय कुमार की 'केसरी 2' पहले से ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। बुधवार और गुरुवार को इन दोनों फिल्मों की कमाई में कमी देखी गई है। ऐसे में नई रिलीज होने वाली फिल्में इन्हें कड़ी टक्कर दे सकती हैं। 'केसरी 2' एक हफ्ते के बाद 50 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच रही है, जबकि 'जाट' ने 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, 'जाट' के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा छूना अब मुश्किल लग रहा है।
5 of 5
फिल्म अंदाज अपना अपना के प्रसिद्ध किरदार
- फोटो : सोशल मीडिया
'अंदाज अपना अपना' में हैं ये सितारे
अंदाज अपना अपना की बात करें तो फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, शक्ति कपूर और परेश रावल जैसे सितारों ने अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था।