साल 2019 की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे आने वाली 10 मई को बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने चार साल पूरे करने वाली हैं। इस सफर में एक्ट्रेस अब तक आठ फिल्म और एक वेब सीरीज का हिस्सा रही हैं, साथ ही कई बेहतरीन फिल्म मेकर्स के साथ काम किया है। अनन्या ने साल 2023 की शुरुआत में फिल्म मेकर विक्रमादित्य मोटवानी के साथ एक मूवी साइन की। वहीं, अब इस मूवी के नाम से भी पर्दा हट गया है।
Control: अनन्या पांडे की साइबर-थ्रिलर फिल्म के टाइटल से विक्रमादित्य मोटवानी ने उठाया पर्दा, शूटिंग पूरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 27 Apr 2023 05:01 PM IST
सार
अनन्या पांडे की साइबर-थ्रिलर फिल्म के टाइटल से पर्दा हट गया है। फिल्म मेकर विक्रमादित्य मोटवानी ने नाम का खुलासा करते हुए शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन