आम लोग हों या बॉलीवुड सितारे, सभी के लिए जन्मदिन खास होता है। परिवार और दोस्तों की ओर से इस दिन ढेर सारा प्यार मिलता है। इसी कड़ी में हम बात कर रहे हैं बर्थडे गर्ल अनन्या पांडे की। 30 अक्तूबर को अनन्या 22 साल की हो गईं। इस मौके पर प्रशंसक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
अनन्या पांडे के जन्मदिन पर बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान ने यूं दिया सरप्राइज, साथ में अबराम भी आए नजर
अनन्या की बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान ने अलग ही अंदाज में उन्हें सरप्राइज दिया। सुहाना ने एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके साथ अबराम, शनाया कपूर और अनन्या पांडे मस्ती करते दिख रहे हैं। यह टिकटॉक वीडियो से ली गई तस्वीर है।
एक अन्य तस्वीर में सुहाना के साथ अनन्या पांडे और शनाया कपूर हैं। तीनों पार्टी करती हुई दिख रही हैं और ग्लैमरस अंदाज में पोज दे रही हैं। सुहाना ने तस्वीरों के साथ लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे। लव यू हमेशा अनन्या पांडे।‘ बता दें कि सुहाना इन दिनों दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग को एंजॉय कर रही हैं। उनका पूरा परिवार इस वक्त वहीं पर है।
View this post on Instagram
A post shared by Suhana khan (@suhanakha2) on
अनन्या का परिवार भी उनके जन्मदिन को लेकर खासा उत्साहित है। अनन्या की मां भावना पांडे ने अभिनेत्री की बचपन की कई तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें अनन्या, भावना पांडे और चंकी पांडे नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
♥️♥️♥️ #2daystogo #birthdaygirl love you
A post shared by Bhavana Pandey (@bhavanapandey) on
अनन्या पांडे ने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की मुख्य भूमिका थी। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।