आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एन एक्शन हीरो' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत फीकी रही है। फिल्म में जयदीप अहलावत भी लीड रोल में हैं। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर अब तक इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
An Action Hero Box Office Collection: दूसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा सकी एन एक्शन हीरो, शनिवार को इतना रहा बिजनेस
इस फिल्म से अनिरुद्ध अय्यर ने बतौर निर्देशक अपनी पारी की शुरुआत की है। उनकी पहली फिल्म को समीक्षकों की ओर से काफी सराहना मिल रही है। हालांकि दर्शकों में अब तक फिल्म को लेकर कुछ खास उत्साह नजर नहीं आ रहा है। उम्मीद की जा रही थी कि आयुष्मान खुराना को एक्शन अवतार में देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों का रुख करेंगे, लेकिन ओपनिंग डे पर ही फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा। शुक्रवार को यह फिल्म महज 1.31 करोड़ की कमाई ही कर सकी।
Lionsgate Play: लायंसगेट प्ले पर रिलीज होंगी सेनोरिटा 89 और क्रिसमस इज कैंसल्ड, इस दिन से की जा सकेंगी स्ट्रीम
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' पर सामने आई बड़ी जानकारी, फिल्म में काम करने के लिए कार्तिक ने रखी यह शर्त
बता दें कि यह साल आयुष्मान के लिए अच्छा नहीं गुजरा है। उनकी पिछली दो फिल्में 'अनेक' और 'डॉक्टर जी' बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं कर सकी थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद आयुष्मान 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अपोजिट अनन्या पांडे दिखेंगी।
Shahrukh Khan: शाहरुख खान को पास बैठा देख हॉलीवुड एक्ट्रेस को नहीं हुआ यकीन, हैरानी से खुला रह गया मुंह