आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'एन एक्शन हीरो' ने 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी थी। पहले दिन ही फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक काफी कम रही और इसे रविवार की छुट्टी का भी इसे कोई खास फायदा मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। चलिए जानते हैं 'एन एक्शन हीरो' का पहले वीकएंड का टोटल कलेक्शन क्या रहा।
An Action Hero Box Office Day 3: एन एक्शन हीरो को नहीं मिला रविवार का फायदा, महज इतनी रही पहले वीकएंड की कमाई
फिल्म 'एन एक्शन हीरो' जयदीप अहलावत और आयुष्मान खुराना के बीच खूब एक्शन सीन फिल्माए गए हैं और फिल्म को खूब फिल्म को समीक्षकों की ओर से काफी सराहना मिल रही है। सोशल मीडिया पर दर्शकों द्वारा भी इसका रिव्यू अच्छा आया है लेकिन इसके उलाट सिनेमाघरों में फिल्म को खास दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं। अब इसे मार्केटिंग की कमी कहें या फिर मौजूदा समय में बॉलीवुड फिल्मों के प्रति लोगों का बदलता नजरिया। फिलहाल आयुष्मान खुराना की इस साल रिलीज हुई एक और फिल्म को नुकसान मिलता दिख रहा है।
The Kashmir Files: कश्मीर फाइल्स पर लापिड के बयान पर सुदीप्तो सेन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पावर का दुरुपयोग हुआ
आयुष्मान खुराना की फिल्म का पहले वीकएंड पर रहा इतना कलेक्शन
फिल्म 'एन एक्शन हीरो' ओपनिंग डे यानी शुक्रवार को महज 1.31 करोड़ की कमाई ही कर सकी। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को इसका कलेक्शन तकरीबन 1.7 करोड़ रहा और अब रविवार के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन करीब 2 करोड़ की कमाई की है। जो अन्य दिनों के मुकाबले थोड़ी सी ज्यादा है लेकिन यह प्रदर्शन बेहद खराब है। इस हिसाब से 'एन एक्शन हीरो' अपने पहले वीकएंड मं सिर्फ 5.01 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Akshya Kumar: बड़े पर्दे पर दमदार वापसी को तैयार अक्षय कुमार, अभिनेता ने अगली फिल्म का किया एलान
आयुष्मान खुराना को ज्यादातर सामाजिक विषयों पर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार में एक अभिनेता के जीवन पर आधारित कहानी को सामने लेकर आए हैं और अब तक के सबसे अग्रेसिव किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इस साल उनकी फिल्म अनेक और डॉक्टर जी, रिलीज हुईं थी और ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं अब एन एक्शन हीरो की नैया भी डग-मग होती दिखाई दे रही है।
Most Expensive Outfits: इन सितारों ने फिल्मों में पहने सबसे महंगे कपड़े, कीमत जान नहीं होगा यकीन