हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' अब तक बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। वीकएंड पर ठीक-ठाक कमाई के बाद टिकट खिड़की पर यह फिल्म लगातार संघर्ष करती नजर आई। आइए जानते हैं इस फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Sonam Kapoor: वेडिंग एनिवर्सरी की तारीख भूल गईं सोनम कपूर! आनंद आहूजा ने मजेदार तरीके से दिलाया याद
2 of 4
भेड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
यह दूसरा मौका है जब वरुण धवन और कृति सेनन ने किसी फिल्म में साथ काम किया है। इससे पहले दोनों दिलवाले में नजर आ चुके हैं। भेड़िया का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है जिन्हें हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। अब तक उनकी दो फिल्में स्त्री और बाला ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। हालांकि उनकी तीसरी फिल्म अब तक संतोषजनक कमाई नहीं कर सकी है।
The Kashmir Files: कश्मीर फाइल्स पर लापिड के बयान पर सुदीप्तो सेन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पावर का दुरुपयोग हुआ
3 of 4
भेड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपनिंग डे पर 7.48 करोड़ का कलेक्शन करने वाली भेड़िया ने अपने पहले वीकएंड पर 28.55 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, वीकडेज पर फिल्म के बिजनेस में लगातार गिरावट देखने को मिली थी। इस फिल्म ने पहले सफ्ताह में कुल 42.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, अब दूसरे वीकएंड के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। दूसरे शुक्रवार को भेड़िया ने 2 करोड़ की कमाई की। इसके अगले दिन यानी शनिवार को फिल्म के बिजनेस में थोड़ा उछाल नजर आया। नौवें दिन फिल्म ने 3.7 करोड़ जुटाए। अब फिल्म के 10वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। रविवार के दिन छुट्टी की वजह से फिल्म ने 4.5 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ अब यह फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 52.26 करोड़ हो चुका है।
Akshya Kumar: बड़े पर्दे पर दमदार वापसी को तैयार अक्षय कुमार, अभिनेता ने अगली फिल्म का किया एलान
4 of 4
फिल्म: भेड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल ने भी अहम भूमिका निभाई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही फिल्म 'बवाल' में नजर आने वाले हैं। जान्हवी कपूर भी उनकी इस फिल्म में दिखेंगी। वहीं, कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं। आदिपुरुष को ओम राउत ने निर्देशित किया है।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म की शूटिंग पूरी, खुशी से केक काटकर मनाया जश्न