फिल्म 'विवाह' में अपनी सादगी से दर्शकों के बीच सीधी-सादी लड़की की छवि बनाने वाली अमृता राव 7 जून को अपना बर्थडे मना रही हैं। लंबे समय तक अमृता लाइम लाइट से दूर रहीं । करीब 6 साल बाद अमृता फिल्म 'ठाकरे' में नजर आई थीं। अमृता फिल्मों से ज्यादा अपनी मैरिड लाइफ को एंज्वॉय कर रही हैं । फिलहाल उनके पास कोई फिल्म नहीं है ।
अमृता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी । बॉलीवुड के अलावा उन्होंने कई तेलुगु फिल्मों में भी काम किया । अमृता ने साल 2002 में फिल्म 'अब के बरस' से डेब्यू किया था । इस फिल्म में अमृता के साथ आर्य बब्बर नजर आए थे। फिल्म में अमृता की एक्टिंग को सराहा गया था । फिल्म 'इश्क विश्क' से अमृता चर्चा में आई थीं। फिल्म में अमृता ने कॉलेज गर्ल का रोल प्ले किया था ।
इसके बाद अमृता की कई हिट फिल्में आईं जिसमें 'मैं हूं ना' और 'विवाह' शामिल है । अमृता ने साल 2007 में तेलुगु फिल्म 'अतिधि' से डेब्यू किया । फिल्म में अमृता के हीरो महेश बाबू थे । अमृता ने साल 2013 तक बॉलीवुड और तेलुगु में कई फिल्में कीं लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली ।
अमृता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने आरजे अनमोल को 7 साल तक डेट किया । फिल्मी करियर में गिरावट आई तो अमृता ने गुपचुप तरीके से साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड अनमोल से शादी कर ली । इसके बाद से अमृता सिल्वर स्क्रीन से गायब हो गईं । 6 साल बाद उन्होंने 'ठाकरे' फिल्म से वापसी की ।
इन दिनों अमृता सिर्फ फैशन शो कर रही हैं । अमृता के फिल्म में काम ना करने की एक वजह इंटीमेट सीन भी थे । अमृता के पूरे करियर पर नजर डालें तो उन्होंने कभी कोई इंटीमेट सीन नहीं किया । ना ही कभी छोटे कपड़े पहने ।