फिल्मी दुनिया में तमाम सितारे हैं जो एक वक्त तो काफी चर्चा में रहते हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिल्मों से दूरी बना लेते हैं। हालांकि कुछ सितारे ऐसे भी होते हैं जो भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन फैंस के बीच खूब सुर्खियों में रहते हैं। आज हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, उनके साथ भी कुछ ऐसा ही है। फिल्म 'विवाह' आपको अच्छे से याद होगी और उसके सभी किरदार भी। शाहिद कपूर और अमृता राव के अलावा फिल्म में बहुत से कलाकारों ने अहम किरदार निभाया था। इसमें एक किरदार था अमृता राव की छोटी बहन का।
इतनी बदल चुकी हैं 'विवाह' की छोटी
इस किरदार को एक्ट्रेस अमृता प्रकाश ने निभाया था। अमृता का किरदार 'छोटी' का था जो सांवली रहती है और उसकी मां को चिंता होती है कि उसकी शादी कैसे होगी। छोटी के किरदार को दर्शकों से खूब प्यार मिला था लेकिन क्या आपको पता है आज अमृता प्रकाश कहां हैं और कैसी दिखती हैं। आज अमृता प्रकाश काफी ग्लैमरस हो चुकी हैं और अब उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है। तो चलिए आपको अभिनेत्री के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं...
2 of 5
अमृता प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
अमृता प्रकाश ने साल 2001 में फिल्म 'तुम-बिन' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया। इसमें वो मिनी नाम के किरदार से काफी मशहूर हुईं। यहां तक कि उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई अवॉर्ड नॉमिनेशन भी मिले। इसका बाद साल 2006 में अमृता प्रकाश फिल्म 'विवाह' में नजर आईं। फिल्म में वो छोटी के किरदार से मशहूर हुईं और रातों-रात एक्ट्रेस लाइम लाइट में आ गईं।
3 of 5
अमृता प्रकाश
- फोटो : Instagram
फिल्मों के अलावा अमृता प्रकाश ने टीवी धारावाहिकों में भी काम किया। टीवी पर उन्होंने 'अकबर बीरबल', 'प्यार तूने क्या किया', 'सीआईडी' समेत कई धारावाहिकों में काम किया। वहीं फिल्मों में उन्होंने 'विवाह' के अलावा 'एक विवाह ऐसा भी', 'वी आर फैमिली' में काम किया।
4 of 5
अमृता प्रकाश
- फोटो : Instagram
अमृता प्रकाश ने चार साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में अपने कदम रख दिए थे और उन्होंने सबसे पहले एक विज्ञापन में काम किया था। उनका पहला विज्ञापन किया था जो कि केरला की एक लोकल फुटवियर कंपनी के लिए था। बाद में अमृता ने 'डाबर', 'ग्लूकॉन-डी', 'रसना', 'सनसिल्क' जैसे कई विज्ञापनों में काम किया। यही नहीं 'लाइफ ब्वॉय' साबुन के साथ उनका दो साल की कॉन्ट्रेक्ट भी रहा। फिल्म और विज्ञापन के बाद एक फिर उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। इसके बाद वे अपनी पढ़ाई पूरी करने में लग गईं। मुंबई में रहते हुए अमृता ने मुंबई यूनिवर्सिटी से कॉमर्स और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री पूरी की है।
5 of 5
अमृता प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
अमृता भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने कुछ वीडियो तो कभी हॉट तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनके फैंस तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हैं और चाहते हैं कि जल्द से जल्द वो किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएं।