फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के खूंखार विलेन अमरीश पुरी की बेटी है बेहद गुणवान, फिल्मों से दूर इस फील्ड की हैं 'रानी'

Fri, 21 Jun 2019 10:37 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 21 Jun 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Amrish Puri birthday special know about his Daughter Namrata Puri
Amrish Puri - फोटो : file photo
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमरीश पुरी का जन्मदिन 22 जून को होता है। अमरीश पुरी बॉलीवुड के एक ऐसे विलेन थे जो फिल्मों में हीरो पर भारी पड़ जाते थे। उन्होंने 'मिस्टर इंडिया', 'नगीना', 'नायक', 'दामिनी' और 'कोयला' जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग लाखों दिलों में जगह बनाई। उनके कुछ किरदारों की आज भी जमकर चर्चा होती है। 80 और 90 के दशक में अमरीश फिल्मों का अहम हिस्सा हुआ करते थे।
Trending Videos
Amrish Puri birthday special know about his Daughter Namrata Puri
Amrish Puri - फोटो : file photo
अमरीश पुरी ने हिंदी ही नहीं हॉलीवुड फिल्म  Indiana Jones and the Temple of Doom में भी काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अमरीश पुरी के बारे में जितनी बात की जाए उतना कम है । इसलिए आज हम आपको अमरीश पुरी नहीं बल्कि उनकी बेटी नम्रता के बारे में बताएंगे।
Amrish Puri birthday special know about his Daughter Namrata Puri
नम्रता पुरी - फोटो : file photo
400 फिल्मों में काम कर अमरीश पुरी इतने पॉपुलर हुए लेकिन उनकी बेटी कहां हैं? क्या कर रही हैं? वो क्यों फिल्मों में नहीं आईं? स्टार किड्स तो फिल्मों में अपनी लॉन्चिंग के लिए बेताब रहते हैं। फिर नम्रता ने फिल्मों में क्यों कोशिश नहीं की? अमरीश की एक ही बेटी है। नम्रता लाइम लाइट से दूर रहती हैं। नम्रता बाकी स्टार किड्स से काफी अलग हैं। सादगी भरी लाइफ जीने वाली नम्रता आज एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। नम्रता का बॉलीवुड में कोई इंट्रेस्ट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amrish Puri birthday special know about his Daughter Namrata Puri
नम्रता पुरी - फोटो : file photo
सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अलावा नम्रता कॉस्ट्यूम डिजायनर भी हैं। नम्रता की शादी हो चुकी है और उनकी भी एक बेटी है। बता दें कि अमरीश पुरी का एक बेटा भी है जिसका नाम राजीव पुरी है। राजीव भी अपने बिजनेस में बिजी हैं। अमरीश पुरी एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे लेकिन कई स्क्रीन टेस्ट में फेल होने के बाद उन्होंने LIC में नौकरी कर ली। इसी के साथ वो पृथ्वी थिएटर में एक्टिंग करने लगे। थिएटर करते-करते वो धीरे से विज्ञापनों में भी आने लगे। 
विज्ञापन
Amrish Puri birthday special know about his Daughter Namrata Puri
अमरीश पुरी - फोटो : file photo
अमरीश को बॉलीवुड में पहला रोल 39 की उम्र में मिला था। इस फिल्म का नाम था 'रेशमा और शेरा'। फिल्म में उन्होंने वहीदा रहमान और सुनील दत्त के साथ काम किया था। कई फिल्मों में यादगार रोल निभाने के बाद अमरीश का 12 जनवरी, 2005 को ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed