अमिताभ बच्चन के रूटीन चेकअप और लीवर ट्रांसप्लांट के लिए तीन दिन से अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन का ब्लॉग सामने आया है। इस ब्लॉग में उन्होंने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को लेकर बात की है। इस ब्लॉग से ये बात तो साफ हो गई है कि चिंता की कोई बात नहीं है और सबकुछ सामान्य है।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने इस ब्लॉग में उन्होंने लिखा है कि दर्द से थोड़ा आराम मिला तो दुनिया अचानक बेहद खूबसूरत लगने लगी। आज दुनिया एक चमकदार सूरज की तरह चमक रही है। बहुत शांति है। यहां देखभाल के बेहद अच्छे इंतजाम हैं।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी ने आगे लिखा है कि उनका ज्यादातर समय काम में बीतता है इसलिए वो ये उगता हुआ और चमकदार सूरज देख ही नहीं पाते। कभी घर में, कभी कार में, कभी वैन में तो कभी स्टूडियो में समय बीतता है।
पूरा ब्लॉग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
सोचने समझने के लिए बहुत समय है लेकिन कुछ समय बाद ये सब चला जाएगा। कुल मिलाकर इस ब्लॉग में बिग बी ने ये भी लिखा कि जिंदगी को बहुत ही लाइटली नहीं लेना चाहिए और अपने लिए भी थोड़ा समय निकालना जरूरी है। ये सारी बाते बिग बी ने अपने फैंस के लिए ब्लॉग में लिखी हैं।
5 of 5
Amitabh Bachchan KBC 11
- फोटो : Sony Liv Video
टाइम्स ऑफ इंडिया सहित कुछ वेब साइट्स ने इस तरह की खबर प्रकाशित की थी कि मंगलवार रात करीब 2 बजे तबीयत बिगड़ने के बाद अमिताभ बच्चन को नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें आईसीयू में रखे जाने का दावा भी किया गया था। हालांकि बाद में यह बात साफ हो गई कि वो रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट कर रहे हैं।