बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए राहत की खबर है। बताया जा रहा है कि बिग बी सोमवार को घर पहुंच जाएंगे। खबरों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के एक दोस्त ने बताया, 'उनकी आंख से मोतियाबिंद हटाने के लिए यह छोटा सा लेजर ऑपरेशन था। बिग बी ऑपरेशन थिएटर में गए और बाहर आ गए। 24 घंटे तक वे डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे और सोमवार को घर वापस आ जाएंगे।'
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए ये जानकारी देते हुए कहा था कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और अब उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी। 78 वर्षीय अभिनेता ने शनिवार को अपने ब्लॉग में लिखा कि ‘मेडिकल कंडिशन... सर्जरी... मैं लिख नहीं सकता, एबी।‘ अमिताभ ने इसके अलावा कोई जानकारी साझा नहीं की है।
3 of 5
अमिताभ बच्चन का ब्लॉग
- फोटो : अमिताभ ब्लॉग
अमिताभ बच्चन का ये ब्लॉग देखने के बाद उनके प्रशंसकों का परेशान हो गए थे। बिग बी सोशल मीडिया के जरिए अपनी छोटी सी छोटी बात भी साझा करते रहते हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट कर लिखा- 'कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। कुछ काटने पर सुधरने वाला है। जीवन काल का कल है ये, कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे'
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : फेसबुक
बीते 15 फरवरी को अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे 52 साल हो गए। 15 फरवरी साल 1969 में अमिताभ बच्चन ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने मृणाल सेन की फिल्म भुवन शोम में एक वॉयस नैरेटर के तौर पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। महानायक की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ब्रह्मास्त्र, झुंड, चेहरे, मे-डे जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों अजय देवगन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मे डे' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और बोमन ईरानी की भी अहम भूमिका है। उनकी पिछली फिल्म 'गुलाबो सिताबो' थी, जो 12 जून 2020 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र' और 'बटरफ्लाई' भी शामिल हैं।