बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अमिताभ ने 2019 वर्ल्ड कप को लेकर एक ट्वीट किया है। अमिताभ ने अपने एक ही ट्वीट से दो मुद्दों पर बात रखी है। एक तरफ जहां वर्ल्ड कप का जिक्र कर दिया तो वहीं दूसरी और बारिश की जरूरत का भी बखान कर दिया।
2 of 6
नॉटिंघम में बारिश से धूला मैच
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल 13 जून को भारत का न्यूजीलैंड के साथ तीसरा मैच था। इस मैच को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट दिख रहा था। लेकिन बारिश के चलते मैच रद्द हो गया। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर क्रिकेंट फैंस ने रिएक्ट किया और भड़ास निकाली।
3 of 6
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन भी क्रिकेट पसंद करते हैं और वर्ल्ड कप 2019 फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने भी इस मामले में एक यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- '2019 के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट को भारत में शिफ्ट कर लो... हमें बारिश की जरूरत है।' बता दें कि अमिताभ का ये रिएक्शन मजाकिया लहजे में था।
अमिताभ के इस ट्वीट को भी वायरल होने में देर नहीं लगी और जल्दी ही ये शेयर होने लगा। सोशल मीडिया पर अमिताभ के सेंस ऑफ ह्यूमर की जमकर तारीफ हो रही है।
5 of 6
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
गौरतलब है कि अभी कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैक हो गया था। अमिताभ के ट्विटर पर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की फोटो लगा दी गई थी। हालांकि जल्द ही इसे रिकवर भी कर लिया गया था।