सलमान खान-कटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत अपनी रिलीज के नौवें दिन भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 18वें स्थान पर पहुंचने में कामयाब रही। बुधवार 5 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने गुरुवार तक कुल 172 करोड़ 19 लाख रुपये की कमाई कर ली है। इस शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों फिल्मों गेम ओवर और मेन इन ब्लैक इंटरनेशनल की ओपनिंग उम्मीद से काफी कम रहने का फायदा भारत को दूसरे हफ्ते में भी मिलता नजर आ रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर 'भारत' ने 'बाजीराव मस्तानी' को पीछे छोड़ा, 9 दिन में कमाए इतने करोड़
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 14 Jun 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन