Amitabh Bachchan: जल्द कोर्ट रूम ड्रामा में नजर आएंगे बिग बी, रिभु दासगुप्ता की 'सेक्शन 84' के लिए मिलाया हाथ
अमिताभ बच्चन ने अब किस फिल्म में नजर आने वाले हैं इसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब अमिताभ ने उनके फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए अपने अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है।
विस्तार
बिग बी ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। जिसमें लिखा है, 'सेक्शन 84 में अमिताभ बच्चन, रिभु दासगुप्ता द्वारा लिखित और निर्देशित'। इस क्लिप को शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'इस नई कंपनी के लिए प्रतिष्ठित रचनात्मक दिमागों की संगति पाकर एक बार फिर खुशी हुई है, और ये चुनौती मुझे उकसाती है'।
T 4572 - .. a delight once again to be in the company of distinguished creative minds for this new venture , and the challenge it provokes, for me .. #Section84 @ribhudasgupta @RelianceEnt @FilmHangar #SaraswatiEntertainment @jiostudios pic.twitter.com/ggVYMru6PD
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 1, 2023
निर्देशक रिभु ने जाहिर की खुशी
निर्देशक रिभु दासगुप्ता फिल्म में अमिताभ बच्चन के लीड रोल प्ले करने की अनाउंसमेंट के बाद काफी खुश हैं। खुशी जाहिर करते हुए रिभु दासगुप्ता ने कहा कि 'मैं फिर से सर (अमिताभ बच्चन) के साथ सहयोग करने के लिए खुश, धन्य और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इसके लिए तत्पर हूं'।
निर्माता विवेक बी ने कहा सम्मान की बात
तो वहीं, फिल्म निर्माता विवेक बी अग्रवाल कहते हैं, 'श्री बच्चन को हमारी अगली फिल्म में शामिल करना एक सम्मान की बात है और मैं सेक्शन 84 में उनके और रिभु के साथ इस साहसिक कार्य को शुरू करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं'।
यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर को नहीं पसंद 'क्यूट बॉय' की इमेज, बोले- नफरत है इस शब्द से