अमिताभ बच्चन केबीसी का 10वां सीजन लेकर जल्द टीवी स्क्रीन पर नजर आएंगे । इसकी जानकारी खुद बिग बी ने दी । अमिताभ ने शो के इंट्रोडक्शन पार्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है ।
KBC में रजिस्टर करने के लिए करना होगा ये काम, अमिताभ बच्चन ने खुद दी जानकारी
अमिताभ ने ट्वीट कर लिखा, 'सुबह के 4.45 बजे हैं । काम से अभी लौटा हूं । शुक्रवार सुबह 8 बजे KBC की रिकॉर्डिंग शुरू करूंगा । कौन बनेगा करोड़पति के 10वें सीजन के लिए 6 जून से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होगा ।'
अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया कि अगस्त में शो लॉन्च होगा । केबीसी के 10वें सीजन में 30 एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे । साल 2000 में शुरू हुए इस गेम शो की टीआरपी आसमान छूती है । 18 साल से जब भी ये शो टेलीकास्ट होता है, जबरदस्त टीआरपी बटोरता है ।
T 2816 - Its 4:45 am !! just back from work .. recording for the KBC shoot tomorrow at 8 am .. so no time to dwell here any longer .. shall do so tomorrow .. love to all pic.twitter.com/dIil68O7j8
शो में पार्टिसिपेट करने के लिए 6 जून से बिग बी हर रोज रात 8.30 बजे टीवी पर दर्शकों से एक सवाल करेंगे । गेम शो का हिस्सा बनने के लिए दर्शक इस सवाल का जवाब देकर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं । सवाल का जवाब SMS, IVRS के अलावा सोनी LIV के जरिए दे सकते हैं ।
ये प्रोसेस 20 जून तक चलेगा । सबसे ज्यादा सही सवाल के जवाब देने वालों को ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा । पिछली बार की तरह इस साल भी गेम शो के फॉर्मेट में कुछ बदलाव किए जाएंगे । बिग बी ने शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बासु से इस सीजन को छोटा रखने के लिए कहा है ।