अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में कंटेस्टेंट लाखों रुपये जीत अपने सपने पूरे कर रहे हैं । बुधवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में जयपुर की रहने वाली अर्पिता यादव आई थीं। अर्पिता दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करती हैं । वहीं उनका बेटा भी एक स्पेशल चाइल्ड है। शो में अर्पिता ने न सिर्फ काफी अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि साथ ही साथ अमिताभ बच्चन के साथ कई किस्से भी साझा किए।
KBC 11: 6.40 लाख रुपये जीत अर्पिता ने छोड़ा शो, 12.50 लाख रुपये के इस सवाल का जवाब जानते हैं आप?
इसके अलावा निर्भय की जिंदगी भी ज्यादा नहीं है । उसकी जिंदगी सिर्फ 20 साल तक की है । अर्पिता ने कहा कि उन्होंने हार नहीं मानी है । अर्पिता की मेहनत से उनका बेटा अपने पैरों पर चलने लगा है । अर्पिता ने कहा कि वह अब उनके परिवार का जरूरी हिस्सा बन चुका है । वहीं अमिताभ भी अर्पिता के जज्बे से काफी प्रभावित दिखे ।
Hotseat Contestant Arpita Yadav embodies the spirit of #अड़ेRaho. Hear her story and watch her play on #KBC, Mon-Fri at 9 PM @SrBachchan pic.twitter.com/sMIKYbb04q
— Sony TV (@SonyTV) August 30, 2019
खेल की बात करें तो अर्पिता ने 12 लाख, 50 हजार रुपये के सवाल पर गेम छोड़ दिया था । ये सवाल था- 'स्वतंत्र भारत की पहली महिला कैबिनेट मंत्री, राजकुमारी अमृत कौर, किस विभाग की मंत्री थीं?' इस सवाल के जवाब के तौर पर अमिताभ बच्चन ने चार ऑप्शन ये दिए थे- गृह मंत्रालय, सड़क एवं परिवहन मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री या वित्त मंत्री ।
KBC 11: मध्यप्रदेश के इस शख्स ने जीते 12 लाख 50 हजार रुपये, क्या आपको पता हैं इन 14 सवालों के जवाब