सभी जानते हैं कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अमिताभ बच्चन कितने एक्टिव हैं। हर छोटे-बड़े मौकों पर 'बिग बी' फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदगी का अहसास कराते रहते हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखते ही वे न सिर्फ पेट पकड़ कर हंसने लगे बल्कि इसे दुनिया के सामने लाने से भी खुद को नहीं रोक पाए।
वीडियो एक शादी का है, जहां पल भर में इतनी गंभीर दुर्घटना बन गई कि खुशनुमा माहौल के बीच सभी के चेहरे की हवाइंया उड़ गई। वीडियो में एक इंडियन वेडिंग का सीन दिखाया गया है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन वरमाला लिए खड़े हैं, तभी अचानक कुछ ऐसा होता है कि सब चौंक पड़ते हैं।
दरअसल, हुआ यूं कि जब दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे तो दूल्हे का दिल दुल्हन के साथ आई लड़की पर आ गया और उसने वरमाला दुल्हन की बजाए उसके गले में डाल दी। इसके बाद दुल्हन समेत वहां मौजूद सभी मेहमान हैरान रह गए। वहीं दूल्हा अपने किए पर शर्मिंदा होने की बजाए मुस्कुराने और लगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें इस वीडियो को ट्विटर पर 26 मार्च 2018 को अशोक मिस्त्री नामक यूजर ने ट्वीट किया है। इस वीडियो को अभी तक 218 बार रीट्वीट किया जा चुका है। जिसे अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से रीट्वीट किया है।