बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी होती हैं जो बनती तो हैं लेकिन कभी रिलीज नहीं हो पातीं। वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जिसके बनने की पूरी तैयारी हो जाती है लेकिन वो फिल्म कभी बन ही नहीं पाती है। वो फिल्म तो कभी बन नहीं पाती लेकिन उससे जुड़ी यादें जरूर सेलेब्स के मन में रह जाती हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी अपनी ऐसी ही फिल्म की तस्वीर साझा की है।
अमिताभ बच्चन ने शेयर की ऐसी फिल्म की फोटो जो कभी बनी ही नहीं, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अक्सर अपनी कई तस्वीरें, वीडियो या कुछ कोट्स शेयर करते रहते हैं। अमिताभ अक्सर सोशल मीडिया के जरिए ही अपने पुराने दिनों को याद करते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ अमिताभ ने एक बार फिर से किया है। जिसे देख उनके फैंस भी हैरान रह गए।
अमिताभ ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर किसी फिल्म का पोस्टर है। इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में अमिताभ ने लिखा है, 'एक फिल्म जो कभी बनी ही नहीं, स्टाइल्ड, फोटोशूट, टाइटल्ड लेकिन कभी बनी नहीं।' अमिताभ की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
इस तस्वीर में अमिताभ काफी यंग लग रहे हैं। फंकी ग्रे जैकेट और ब्लैक पैंट में अमिताभ हैंडसम नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने साइड में गन भी रखी हुई है। तस्वीर पर अमिताभ के कई फैंस कमेंट कर उनसे इस फिल्म का नाम पूछ रहे हैं। तो वहीं कई फैंस कह रहे हैं कि यदि ये फिल्म बनी होती सुपरहिट होती।
गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले अमिताभ ने अपनी एक और तस्वीर साझा की थी। जिसमें वो सुनहरे रंग के कपड़ों में नजर आ रहे थे। ये तस्वीर भी पुरानी ही थी जिसमें अमिताभ अपनी आइकॉनिक फ्रेंच दाढ़ी में नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में अमिताभ ने लिखा था, 'एक समय की बात है। ऐसे भी दिन हुआ करते थे।' बता दें कि अमिताभ के पोस्ट में उनके कैप्शन अक्सर उनके फैंस को काफी लुभाते हैं।
पढ़ें: हिंदी धारावाहिक से भोजपुरी की नंबर वन अभिनेत्री बनीं आम्रपाली दुबे, 'सात फेरे' में काम मिलने पर हुई थीं बेहद खुश