अमिताभ बच्चन ने कोरोनावायरस को दिखाया ठेंगा, टि्वटर पर शेयर किया शानदार वीडियो
वीडियो में वो कोरोना को ठेंगा दिखा रहे हैं । वीडियो में अमिताभ अवधि भाषा में कविता बोलते नजर आ रहे हैं । अमिताभ ने अपनी कविता में कहा, 'बहुतेरे इलाज बतावैं, जन जनमानस सब। केकर सुनैं केकर नाहीं कौन बाताई ई सब। क्येऊ कहेस कलौंजी पीसौ, केऊ आंवला रस। केऊ कहेस घर मां बैठओ हिलो न टस से मस।
T 3468 - Concerned about the COVID 19 .. just doodled some lines .. in verse .. please stay safe .. 🙏 pic.twitter.com/80idolmkRZ
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 12, 2020
बता दें कि कोरोनावायरस के चलते दिल्ली, केरल और जम्मू में सिनेमाघरों को बंद करने का एलान किया गया था । कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए लोगों को भीड़ वाली जगह से दूर रहने की सलाह दी गई है । दिल्ली में कोरोनावायरस के अब तक कुल छह मामले पॉजिटिव पाए गए हैं ।