महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को नेगेटिव रिव्यू मिलने पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें आलोचना से कोई परेशानी नहीं होती क्योंकि इससे कम से कम यह तो सुनिश्चित होता है कि रचनात्मक काम को दर्शक देख रहे हैं, बल्कि इसके कि लोग फिल्म देख ही नहीं रहे।
2 of 5
Thugs Of Hindostan
- फोटो : twitter
टाटा लिटरेचर लाइव के नौंवे संस्करण में गुरुवार को सिद्धार्थ धनवंत सांघवी की किताब ‘‘दी रैबिट ऐंड दी स्क्विरल’’ के विमोचन के मौके पर बच्चन और उनकी पत्नी जया, लेखक से बातचीत कर रहे थे। जब अमिताभ से पूछा गया कि वह आलोचनाओं को किस तरह लेते हैं तो जया ने कहा, ‘‘ मैं वास्तव में परवाह नहीं करती।’’
3 of 5
Thugs Of Hindostan
- फोटो : file foto
बच्चन ने कहा, गंभीरता से मैं आलोचना स्वीकार करूंगा। मैं आलोचना को पसंद करूंगा क्योंकि इससे आपको अपने काम के उस पहलू से रूबरू होने का मौका मिलता है जिससे कि शायद आप परिचित नहीं हों।’’ ‘इससे पहला भरोसा यह मिलता है कि किसी ने तो आपके काम को देखा है।
4 of 5
thugs Of Hindostan
- फोटो : file photo
बच्चन ने कहा, ‘‘ ऐसी स्थिति में जब कि आपको लगा हो कि जो बात कही गई है वह गलत है तो पेपर में से आलोचना वाला हिस्सा काट कर अपने बाथरूम में चिपका लीजिए और हर सुबह दर्पण में देखकर कहिए कि ‘‘ एक दिन मैं तुम्हें गलत साबित कर दूंगा।’’
5 of 5
Thugs Of Hindostan
- फोटो : twitter
बच्चन ने कहा, रचनात्मक क्षेत्र में यह हमारे लिए बहुत जरूरी है क्योंकि अगर कोई हमारी फिल्में देखने नहीं जाएगा तो यह तो बहुत ही बुरी बात होगी। यह उन पहली चीजों में से एक है जो आपके दिमाग में आती है।’’