बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन को हाल ही में लीलावती अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अमिताभ बच्चन करीब 4 घंटों तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें घर जाने की इजाजत मिली थी। उनको सीनियर डॉक्टर की निगरानी में रखा गया था।
अमिताभ के करीबी सूत्रों के मुताबिक, 'वह अस्पताल में रुटीन चेकअप के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद अमिताभ ने अपने कई काम को टाल दिया है। अब पूरा परिवार चाहता है कि वह अपने काम से ज्यादा स्वास्थ्य पर ध्यान दें।'
अस्पताल में उनके साथ पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या भी मौजूद थीं। इस दौरान अस्पताल के बाहर मीडिया का जमावड़ा जम गया जिससे अमिताभ खुश नहीं थे। वह जब अस्पताल से बाहर निकले तो उन्होंने मुंह ढक रखा था जबकि आमतौर पर ऐसा नहीं करते।
अमिताभ के करीबी सूत्रों के मुताबिक, 'मीडिया को इसकी जानकारी अस्पताल के स्टाफ से चली इससे अमिताभ अस्पताल प्रशासन से खुश नहीं है। मीडिया को देखते हुए अमिताभ ने अपना मुंह ढक रखा था इसकी वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा नहीं चाहते कि उनके लुक का खुलासा हो इस वजह से जब वह बाहर निकले तो अपना चेहरा ढक लिया।'
यही नहीं आने वाले कुछ महीनों तक अमिताभ पब्लिकली कम ही दिखेंगे। जिससे 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में उनके लुक को छुपाया जा सके। बता दें कि यह फिल्म 7 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।