फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत को मात दे चुके हैं सदी के महानायक, 36 साल बाद फिर आई ऐसी खबर तो डर गए फैंस

Tue, 13 Mar 2018 02:02 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan falls ill on thugs of hindustan set remember his coolie accident
अमिताभ बच्चन

कुछ देर पहले खबर थी आई कि 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के सेट पर शूटिंग करते हुए अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई। फिल्म की शूटिंग जोधपुर में हो रही थी। मुंबई से डॉक्टर्स की टीम जोधपुर पहुंच चुकी है। बिग बी ने अपना चार्टर प्लेन भी मंगवाया है।

amitabh bachchan falls ill on thugs of hindustan set remember his coolie accident
अमिताभ बच्चन

बिग बी ने मंगलवार सुबह 5 बजे अपने ब्लॉग में लिखा था कि उनकी तबीयत खराब है और वो डॉक्टरों से मिलकर आराम करेंगे। बिग बी ने सुबह 3 बजे तक शूटिंग की थी। यह पहली बार नहीं है जब फिल्म के सेट पर बिग बी को डॉक्टरों की जरूरत पड़ी है। इससे पहले 1982 में बिग बी के साथ बड़ा हादसा हुआ था।




 

amitabh bachchan falls ill on thugs of hindustan set remember his coolie accident
अमिताभ बच्चन

यह बात फिल्म 'कुली' के दौरान की है। करीब 36 साल पहले अमिताभ के साथ फिल्म के सेट पर ऐसा हादसा हुआ था जिससे उनकी जान पर बन आई थी। शूटिंग के दौरान एक फाइट सीन में विलेन का घूंसा उनके पेट में जोर से लगा और उन्हें गहरी चोट आई। इसके बाद कई हफ्तों तक बिग बी अस्पताल में भर्ती रहे थे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan falls ill on thugs of hindustan set remember his coolie accident
अमिताभ बच्चन

फिल्म में विलेन का रोल एक्टर पुनीत इस्सर ने निभाया था। शूट के दौरान पुनीत को अमिताभ के पेट में कुछ दिखावटी पंच मारने थे। जैसे ही शूट शुरू हुआ, पुनीत ने अमिताभ को उठाकर टेबल पर फेंका, अमिताभ ने पल्टी मारी और वो टेबल से गिर गए। इसी दौरान अमिताभ को पेट में गहरी चोट लगी और उन्होंने कहा, 'मुझे लग गई है।'

विज्ञापन
amitabh bachchan falls ill on thugs of hindustan set remember his coolie accident
अमिताभ बच्चन

इस घटना के बाद करीब 72 घंटों तक अमिताभ को ऑपरेट नहीं किया गया जिसकी वजह से अमिताभ की परेशानी और बढ़ गई। जब उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया तो उनकी जिंदगी और मौत से लड़ाई शुरू हो गई। वहीं दूसरी ओर पुनीत अपनी इस गलती पर बेहद शर्मिंदा थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed