अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बिग बी जोधपुर में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग कर रहे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। बिग बी ने सुबह 3 बजे तक फिल्म की शूटिंग की थी।
सेट पर बिगड़ी अमिताभ बच्चन की तबीयत, मुंबई से जोधपुर पहुंची डॉक्टरों की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से डॉक्टरों की टीम जोधपुर पहुंच चुकी है। बिग बी ने सुबह 5 बजे अपने ब्लॉग पर लिखा था कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इसके बाद वो शूटिंग के लिए निकल गए। वहीं उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इस वक्त बिग बी के साथ आमिर खान मौजूद हैं।
T 2742 -" We are very good lawyers for our own mistakes,
and very good judges for the mistakes of others "~ PaulC
हम अपनी ग़लतियों के लिए बहुत अच्छे वक़ील बन जाते हैं ; और दूसरों की ग़लतियों के लिए बहुत अच्छे न्यायाधीश - Judge ~ab pic.twitter.com/CSUKON0vFV
अमिताभ ने अपना चार्टर प्लेन भी मंगवाया है। अभी यह कंफर्म नहीं हुआ है कि उन्हें मुंबई लाया जाएगा या नहीं। बता दें कि इसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पूरी टीम थाईलैंड गई थी। वहां भी ज्यादा ठंड की वजह से अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी। इस बात की जानकारी बिग बी ने खुद दी थी।
#Rajasthan: A team of doctors arrived in Jodhpur from Mumbai to attend to actor Amitabh Bachchan, who is in the area for a shoot. pic.twitter.com/fhXPLwOSkU
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के अलावा अमिताभ बच्चन 102 नॉट आउट की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर होंगे। फिल्म में ऋषि अमिताभ के बेटे का किरदार निभा रहे हैं।