अमिताभ बच्चन की तबीयत को लेकर पिछले दिनों खबरें आईं कि वो मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक, अमिताभ के आंतों में दिक्कत थी हालांकि आधिकारिक रूप से कोई भी बयान नहीं आया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब अमिताभ को अपने स्वास्थ्य से लड़ाई लड़नी पड़ी हो। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि अमिताभ के लिवर का 75 फीसदी हिस्सा खराब हो चुका है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
2 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : instagram
अमिताभ बच्चन ने यह बयान एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में दिया था। इस कार्यक्रम में वो बतौर मेहमान आए थे। बिग बी ने कहा था- 'मुझे यह कहते हुए बुरा नहीं लगता कि मैं ट्यूबरकोलोसिस (टीबी) और हेपेटाइटिस बी से पीड़ित हूं। मेरे लिवर का 75 फीसदी हिस्सा खराब है और मैं 25 फीसदी लिवर के सहारे जी रहा हूं।'
3 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
बिग बी ने आगे कहा था- 'टीबी जैसी बीमारियों का इलाज होता है। मुझे 8 साल तक नहीं पता था कि मैं टीबी से पीड़ित हूं। जो मेरे साथ हुआ, वो किसी के साथ ना हो। अगर आप जांच कराने के लिए तैयार नहीं है तो आपको कुछ भी पता नहीं चलेगा, ना ही इसका इलाज हो पाएगा।'
4 of 5
coolie
- फोटो : social media
बता दें, 'कुली' फिल्म में एक सीन के दौरान बिग बी को चोट लग गई थी। 37 साल पहले सेट पर फाइट सीन के दौरान विलेन का घूंसा बिग बी के पेट में जोर से लगा और वो स्टील की एक मेज से जा टकराए। इससे उनके पेट में गहरी चोट आई थी। चोट बेहद गहरी थी। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमिताभ बच्चन की जिंदगी पर बन आई थी।
5 of 5
coolie
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन की जान तो बच गई लेकिन इस हादसे ने एक्टर पुनीत इस्सर को लोगों की नजरों में असली विलेन बना दिया। दरअसल, 'कुली' में पुनीत इस्सर विलेन के किरदार में थे और वो फाइट सीन अमिताभ और पुनीत के बीच था।