हिंदी सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज और फिल्मों के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेता पिछले कई दशकों के सिनेमा जगत का हिस्सा हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। आज 11 अक्तूबर को अभिनेता 80 साल के हो गए हैं। ऐसे में आज हम आपको अभिनेता के कोलकाता कनेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। मायानगरी में अपना नाम कमाने से पहले कोलकाता ही वो जगह थी, जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं इस बारे में..
80 साल-80 किस्से: ‘शहंशाह’ बनने से पहले कोयले की खान में नौकरी करते थे अमिताभ, आज भी है कोलकाता से गहरा नाता
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को यूं तो बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था और वह अपने कॉलेज के दिनों में नाटकों में भी भाग लेते रहते हैं। लेकिन एक टैलेंट हंट में भेजी गई अपनी फोटो पर कोई रिस्पांस न मिलने पर वह मायूस हो गए थे। इसके बाद कोलकाता में उनकी नौकरी लग गई और वह यहां शिफ्ट हो गए। वह कोलकाता की एक कंपनी में एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते थे। इसी सिलसिले में वह करीब 7-8 साल तक कोलकाता में ही रहे थे। इस दौरान उन्हें 500 रुपये महीना सैलरी मिलती थी। वहीं, कोयला की खदान में काम करने के दौरान वह धनबाद जाया करते थे। एक बार बिग बी ने कहा था, 'शहर में अब बहुत कुछ बदल गया है। कई फ्लाईओवर बन चुके हैं। मुझे विक्टोरिया मेमोरियल के सामने पुचका पानी खाना बहुत पसंद है। आज भी मेरा कोलकाता से लगाव है।'
Amitabh Bachchan: इंतहा हो गई इंतजार की, अभी भी अमिताभ बच्चन की राह तक रहा है उनका पैतृक गांव
कोलकाता में न सिर्फ अमिताभ बच्चन नौकरी किया करते थे, बल्कि उन्हें यहां एक लड़की से प्यार भी हो गया था। वह उससे शादी करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बनी और वह मुंबई अपने सपनों को पूरा करने के लिए आ गए। एक्टर बनने के अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्हें कई बार रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्होंने 12 और फ्लॉप फिल्में दी थीं। जिसके बाद से उनके साथ लोग काम भी नहीं करना था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 'जंजीर' से लोगों के दिलों पर छा गए।
Amitabh Bachchan: सुपरमैन-बैटमैन को टक्कर दे चुके हैं अमिताभ, सुप्रीमो बन कॉमिक्स की दुनिया में मचाया था धमाल
अमिताभ बच्चन का कोलकाता से एक और अलग सा रिश्ता है। दरअसल, पुराने कोलकाता के बालीगंज इलाके में अमिताभ बच्चन के नाम से उनके फैंस ने एक मंदिर बनाया हुआ है। दो कमरे वाले इस मंदिर के पहले कमरे में अभिनेता की फिल्मों की तस्वीरों के संग्रह के साथ एक संग्रहालय है और दूसरे कमरे में सिंहासन जैसी कुर्सी पर अमिताभ बच्चन की मूर्ति है। यह मूर्ति अक्स फिल्म के दौरान के लुक की है। कुर्सी पर दो सफेद जूते भी हैं, जो बिग बी ने अग्निपथ के दौरान पहने थे। 2003 में इस मंदिर की स्थापना हुई थी, जिसमें रोज 6 मिनट की फिल्मी आरती गाकर उनके जूतों की पूजा की जाती है। वहीं, आरती से पहले नौ पन्नों की अमिताभ चालीसा भी पढ़ी जाती है और बाद में प्रसाद भी बांटा जाता है।
Amitabh Bachchan: बचपन की यादों से सियासी पारी खेलने तक, अमिताभ बच्चन का इलाहाबाद से रहा है गहरा नाता