{"_id":"633ef6d26db5170a8433ef9f","slug":"amitabh-bachchan-birthday-actor-shared-special-bond-with-rishi-kapoor-attended-his-wedding-with-fractured-hand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"80 साल-80 किस्से: ऋषि कपूर से गहरा याराना रखते थे अमिताभ बच्चन,दोस्ती ऐसी कि टूटे हाथ के साथ शादी में की शिरकत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
80 साल-80 किस्से: ऋषि कपूर से गहरा याराना रखते थे अमिताभ बच्चन,दोस्ती ऐसी कि टूटे हाथ के साथ शादी में की शिरकत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:04 AM IST
सार
फिल्मी दुनिया में कई सितारे अपनी दोस्ती और याराने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की इन्हीं जोड़ियों में से एक अभिनेता अमिताभ बच्चन और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर भी एक-दूसरे के साथ काफी गहरा बॉन्ड शेयर करते थे।
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी दुनिया में कई सितारे अपनी दोस्ती और याराने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की इन्हीं जोड़ियों में से एक अभिनेता अमिताभ बच्चन और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर भी एक-दूसरे के साथ काफी गहरा बॉन्ड शेयर करते थे। दोनों ही कलाकार एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे। यहां तक कि ऋषि कपूर के निधन की खबर भी सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन से ही फैंस के साथ साझा की थी। एक्टर के निधन से बिग बी काफी टूट गए थे। अमिताभ आज (11 अक्तूबर) 80 साल के हो गए हैं। उनकी जिंदगी के कई किस्से और कहानियां मशहूर हैं। तो चलिए 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं ऋषि कपूर संग उनके खास रिश्ते से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा...
2 of 4
amitabh bachchan, rishi kapoor
- फोटो : Social media
कई बार एक साथ स्क्रीन साझा कर चुके अमिताभ और ऋषि असल जिंदगी में हर दुख-सुख साझा करते थे। दोनों का याराना इतना गहरा था कि बिग बी ऋषि कपूर की शादी में टूटे हाथ के साथ शामिल हुए थे। इस बारे में खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि ‘ऋषि कपूर की बारात में वह हाथ में पट्टी बांधकर शामिल हुए थे। दरअसल, अभिनेता चेन्नई में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने दोस्त की शादी में जाने का फैसला नहीं बदला। ऐसे में वह हाथ में पट्टी बांधकर ही शादी समारोह में शामिल हुए थे।
amitabh bachchan, rishi kapoor
- फोटो : Social media
ऋषि कपूर की शादी में इस तरह शामिल हुए एक्टर की तस्वीर भी बाद में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। बहुत कम लोग ही जानते होंगे लेकिन अमिताभ और ऋषि कपूर दोस्ती के अलावा एक और रिश्ता एक-दूसरे के साथ साझा करते थे। दोनों असल जिंदगी में समधी लगते थे। दरअसल, अमिताभ की बेटी और अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता नंदा ने रंजन नंदा और ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा से शादी की है। आपको बता दें कि ऋतु नंदा ऋषि कपूर की बहन हैं। इस रिश्ते के मुताबिक ऋषि कपूर श्वेता नंदा के ममिया ससुर लगे, लिहाजा श्वेता के पिता होने की वजह से दोनों एक-दूसरे के समधी हुए।
amitabh bachchan, rishi kapoor
- फोटो : Social media
ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन रिश्तों के साथ कई बार स्क्रीन साझा करते भी नजर आए हैं। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया है। इन फिल्मों में कुली, अमर अकबर एंथनी, कभी-कभी, नसीब,अजूबा और 102 नॉट आउट जैसी फिल्में शामिल हैं। कई बार साथ काम करने की वजह से दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे। ऋषि कपूर के निधन की खबर से बिग बी बुरी तरह टूट गए थे। उनके निधन की जानकारी देते हुए उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था- ' वो चले गए..ऋषि कपूर...वो चले गए..उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।