फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: आज भी ब्रांड वैल्यू में बेताज बादशाह हैं बिग बी, एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं मोटी फीस

Tue, 11 Oct 2022 11:22 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 11 Oct 2022 11:22 AM IST
सार

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन मंगलवार को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी शानदार अदाकारी और अनोखे अंदाज से बिग बी आज भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday: actor is popular at the age of 80 have brand value 441.26 crores
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन मंगलवार को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी शानदार अदाकारी और अनोखे अंदाज से बिग बी आज भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। लंबे समय से अभिनय की दुनिया में सक्रिय अमिताभ आज उम्र के इस पड़ाव पर भी कई युवा फिल्मी सितारों को टक्कर देते हैं। समय और अनुशासन के पाबंद अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता आज भी लोगों के बीच कायम है। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक अमिताभ ने हर जगह खुद को बेहतर साबित किया है। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं उनकी ब्रांड वैल्यू के बारे में-

Amitabh Bachchan birthday: actor is popular at the age of 80 have brand value 441.26 crores
Amitabh Bachchan - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता बीते 22 साल से अपने क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अमिताभ ने छोटे और बड़े दोनों ही पर्दे पर खुद को बेहतर साबित किया है। आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक अमिताभ बच्चन इस शो के एक सीजन के लिए काफी मोटी फीस वसूलते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जहां पहले सीजन में बिग बी ने हर एपिसोड के लिए 25 लाख रुपए चार्ज करते थे। वहीं, सीजन दर सीजन बढ़ते हुए अब उनकी फीस प्रति एपिसोड 4 से 5 करोड़ रुपए हो गई है।

80 साल-80 किस्से: रेखा-जया ही नहीं इन अभिनेत्रियों के साथ भी इश्क फरमा चुके हैं अमिताभ, पर्दे पर खूब जमी जोड़ी

Amitabh Bachchan birthday: actor is popular at the age of 80 have brand value 441.26 crores
Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी पर्दे के अलावा अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। युवाओं का गढ़ कहा जाने वाला सोशल मीडिया भी अमिताभ बच्चन से अछूता नहीं है। आए दिन वह ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। यहां भी लोकप्रियता के मामले में अभिनेता कई अन्य कलाकारों को टक्कर देते हैं। अलग-अलग प्लेटफार्म पर उनके फॉलोअर्स की बात करें तो फेसबुक पर अभिनेता को 3.9 करोड़, ट्विटर पर 4.8 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 3.03 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। अभिनेता नियमित अपना ब्लॉग भी लिखते हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

80 साल-80 किस्से: एक नहीं साल में दो बार जन्मदिन मनाते हैं बिग बी, जानें शाहंशाह के जीवन से जुड़ा यह किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday: actor is popular at the age of 80 have brand value 441.26 crores
Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा जगत में पांच दशक से भी ज्यादा समय से सक्रिय अमिताभ बच्चन आज भी लोगों के बीच मशहूर हैं। बुजुर्गों से लेकर युवाओं और बच्चों तक बिग भी सभी के बीच लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि विभिन्न ब्रांड उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए उत्सुक रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता एक विज्ञापन के लिए करीब 5 से 8 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करते हैं। मौजूदा समय में वह अपग्रेड, कल्याण ज्वेलर्स, पार्कर पेन, आईडीएफसी बैंक, बीकाजी फूड्स और गुजरात टूरिज्म समेत कई कंपनियों का विज्ञापन करते हैं। साल 2021 में आई डफ एंड फेल्स सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के मुताबिक बिग बी की ब्रांड वैल्यू लगभग 441.29 करोड़ रुपए हैं।

80 साल-80 किस्से: सुपरमैन-बैटमैन को टक्कर दे चुके हैं अमिताभ, सुप्रीमो बन कॉमिक्स की दुनिया में मचाया था धमाल

विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday: actor is popular at the age of 80 have brand value 441.26 crores
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter/@SrBachchan

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता हाल ही में अपनी फिल्म गुडबाय में नजर आए हैं। इस फिल्म में अमिताभ के साथ साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता नजर आई हैं। इस फिल्म के जरिए रश्मिका ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। वहीं एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही ऊंचाई, गणपत पार्ट वन, तेरा यार हूं मैं, द इंटर्न और घूमर जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। फिल्मों में एक्टर की फीस की बात करें तो अमिताभ एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ की मोटी रकम वसूलते हैं।

80 साल-80 किस्से: जब हो गया था कांग्रेस का पत्ता साफ, तब अमिताभ ने यूं दिया था गांधी परिवार का साथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed